फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Coach Ravi Shastri said before the last match – players were mentally tired in the bio bubble

रवि शास्त्री का आखिरी मैच: कोच ने बायो-बबल को लेकर दिया बयान, बोले- खिलाड़ी मशीन नहीं जो पेट्रोल डालकर भगाया जा सके

Mon, 08 Nov 2021 10:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 08 Nov 2021 10:05 PM IST
सार

रवि शास्त्री साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया था।

विज्ञापन
T20 World Cup: Coach Ravi Shastri said before the last match – players were mentally tired in the bio bubble
रवि शास्त्री और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने माना है कि टी-20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी और बड़े मैचों में दबाव के समय टीम जीत के लिए बेहतर प्रयास नहीं कर सकी। नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद शास्त्री का हेड कोच के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है। शास्त्री ने कहा कि उनके बाद नए कोच राहुल द्रविड़ अपने रुत्बे और अनुभव के साथ टीम को नए स्तर पर ले जाएंगे। 
विज्ञापन


मानसिक रूप से थक गए हैं शास्त्री
शास्त्री से जब पूछा गया कि वह टी-20 विश्व कप के बाद क्या करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा- फिलहाल तो मैं आराम के बारे में सोच रहा हूं। मानसिक रूप से थक गया हूं। मेरी उम्र के हिसाब से ऐसा हो सकता है। खिलाड़ी भी छह महीने बायो बबल में रहने के बाद मानसिक और शारीरिक रूप से थक गए हैं। भारतीय टीम में खिलाड़ी हैं मशीन नहीं। आप मशीन में पेट्रोल डालकर चला सकते हैं, लेकिन हमारे खिलाड़ी इंसान हैं।
विज्ञापन


आईपीएल और विश्व कप में अंतराल होना चाहिए था
शास्त्री ने कहा- आईपीएल और विश्व कप के बीच में अंतराल होना चाहिए था। इन हालात में जब आप पर दबाव आता है तो आप उतना बेहतर नहीं कर पाते जितना आपको करना चाहिए। यह कोई बहाना नहीं है और हम हार से नहीं डरते। कई बार जीत के प्रयास में हार जाते हैं, लेकिन यहां तो हम जीत के पूरे प्रयास ही नहीं कर पाए, क्योंकि एक्स फैक्टर की कमी थी। आईसीसी को टूर्नामेंट को शेड्यूल करने से पहले ये सोचना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट सीरीज जीत बड़ी उपलब्धि
यह पूछने पर कि उनके कोचिंग की बड़ी उपलब्धियां क्या रहीं? इस पर शास्त्री ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीतना और इंग्लैंड के खिलाफ उनके ही घर में जाकर दबाव बनाना शानदार रहा। 70 साल में कोई भी टीम ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं कर सकी थी।


2017 में बने थे टीम इंडिया के कोच
रवि शास्त्री साल 2017 में टीम इंडिया के हेड कोच बने थे। उनकी कोचिंग में भारतीय टीम ने 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और 2021 के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, वह कभी टीम इंडिया को आईसीसी ट्रॉफी नहीं दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed