फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : Before match against America big blow for Pakistan as Imad Wasim ruled out of team opener

T20 World cup : पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले लगा बड़ा झटका, यह स्पिनर हुआ बाहर

Wed, 05 Jun 2024 11:59 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 05 Jun 2024 11:59 AM IST
सार

पाकिस्तान की टीम भारत, कनाडा, अमेरिका और आयरलैंड के साथ ग्रुप-ए में मौजूद हैं। पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ करनी है।

विज्ञापन
T20 World cup : Before match against America big blow for Pakistan as Imad Wasim ruled out of team opener
इमाद वसीम - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत सह-मेजबान अमेरिका के खिलाफ करनी है, लेकिन इससे पहले ही टीम को एक बड़ा झटका लगा है। छह जून को डलास में होने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर इमाद वसीम नहीं खेल पाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि वसीम चोटिल होने के कारण इस मुकाबले से बाहर रहेंगे। 
विज्ञापन

पीसीबी ने अमेरिका के खिलाफ मैच से पहले कहा, इमाद वसीम अमेरिका के खिलाफ गुरुवार को होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि उन्हें बोर्ड की मेडिकल टीम ने आराम की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हुए थे इमाद
इमाद टी20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई चार मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मैच से पहले नेट्स पर बल्लेबाजी करने के दौरान चोटिल हो गए थे। इमाद ने इस वजह से लंदन में खेले गए चौथे टी20 मैच में भी हिस्सा नहीं लिया था। माना जा रहा है कि इमाद के मामले में पाकिस्तान एहतियात बरत रहा है और वह रविवार को भारत के खिलाफ न्यूयॉर्क में होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। 
विज्ञापन

इमाद ने संन्यास के फैसले पर लिया था यू-टर्न
पीसीबी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इमाद वसीम ने संन्यास पर यू-टर्न लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की घोषणा की थी। साथ ही टी20 विश्व कप में चयन के लिए खुद को उपलब्ध बताया था। वसीम ने पिछले साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इमान 2021 में हुए टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा था और उन्होंने उस समय छह विकेट लिए थे। इमाद पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं की नजर में चढ़ गए थे। इमाद ने पीएसएल के फाइनल में पांच विकेट लिए थे और इस्लामाबाद यूनाइटेड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

पाकिस्तान के पास कई विकल्प उपलब्ध
भले ही इमाद अमेरिका के खिलाफ मैच में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन पाकिस्तान के पास स्पिन गेंदबाजी आक्रमण में कई विकल्प मौजूद हैं। टीम के पास लेग स्पिनर शादाब खान और ऑफ स्पिनर अबरार अहमद जैसे गेंदबाज मौजूद हैं। पाकिस्तान की टीम भारत, कनाडा, अमेरिका और आयरलैंड के साथ ग्रुप-ए में मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed