फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: BCCI Concerned over Hardik Pandya’s fitness | KKR all-rounder Venkatesh Iyer to be added as Cover for Hardik

T20 World Cup: हार्दिक की फिटनेस पर अब भी संशय, वेंकटेश को कवर के तौर पर टीम इंडिया में किया जा सकता है शामिल

Tue, 12 Oct 2021 07:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 12 Oct 2021 07:59 PM IST
सार

चयनकर्ताओं ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उभरते सितारे और हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के कवर के तौर पर टीम से जोड़ने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
T20 World Cup: BCCI Concerned over Hardik Pandya’s fitness | KKR all-rounder Venkatesh Iyer to be added as Cover for Hardik
वेंकटेश अय्यर और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के बाद यूएई और ओमान में टी-20 विश्व कप खेला जाना है। 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं। भारत समेत सभी टीमों ने इस इवेंट के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। हालांकि, पहले मैच से सात दिन पहले तक उन्हें अपने स्क्वॉड में बदलाव करने की इजाजत होगी। ऐसे में भारतीय चयनकर्ताओं के पास भी 16 अक्तूबर तक टीम में बदलाव करने का मौका होगा
विज्ञापन

हार्दिक की फिटनेस चिंता का विषय
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लिए सबसे बड़ी समस्या फिलहाल हार्दिक पांड्या की फिटनेस है। हार्दिक पिछले काफी समय से गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं। वहीं, आईपीएल के दूसरे फेज में उनकी बल्लेबाजी भी कुछ खास नहीं रही थी। ऐसे में बीसीसीआई उनकी फिटनेस को लेकर परेशान है। अगर हार्दिक गेंदबाजी नहीं करते हैं, तो भारत को एक ऑलराउंडर की कमी जरूर खलेगी। 

वेंकटेश को कवर बनाया जाएगा
बहरहाल खबर यह यह है कि हार्दिक को फिलहाल बतौर बल्लेबाज टीम से जुड़ेंगे। सूत्रों ने न्यूज एजेंसी को बताया कि चयनकर्ताओं ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उभरते सितारे और हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के कवर के तौर पर टीम से जोड़ने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी से दूर रहे हैं हार्दिक पांड्या
हार्दिक पिछले काफी समय से गेंदबाजी से दूर हैं। पिछले साल बैक सर्जरी के बाद से वह अब तक रिकवर नहीं हो पाए हैं। आईपीएल के इस सीजन में हार्दिक ने 12 मैचों में सिर्फ 127 रन बनाए हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे गेंदबाजी नहीं कराई।

छठे गेंदबाज की कमी खल सकती है
ऐसे में टीम इंडिया को छठे गेंदबाज की कमी खल सकती है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इसी को देखते हुए वेंकटेश को बीसीसीआई ने यूएई में ही रुकने कहा है। सूत्रों के मुताबिक आईपीएल के बाद वे टी-20 विश्व कप के लिए भारत के बायो-बबल में ही रहेंगे।
विज्ञापन

वेंकटेश ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया
वेंकटेश ने दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया है। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। आईपीएल 2021 के आठ मैचों में उन्होंने 37.85 की औसत और 123.35 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके हैं।

आईपीएल 2021 में वेंकटेश का प्रदर्शन
वेंकटेश ने दूसरे फेज में अपने प्रदर्शन से कई पूर्व क्रिकेटर्स को प्रभावित किया है। कोलकाता के लिए ओपनिंग करते हुए उन्होंने कई विस्फोटक पारियां खेली हैं। आईपीएल 2021 के आठ मैचों में उन्होंने 37.85 की औसत और 123.35 के स्ट्राइक रेट से 265 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 8.53 की इकोनॉमी से तीन विकेट भी झटके हैं। हालांकि, वेंकटेश को सिर्फ उसी स्थिति में मौका मिलेगा, अगर हार्दिक किसी कारणवश चोटिल हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed