T20 World cup : इस खिलाड़ी को मिला सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पकड़ा था शानदार कैच
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो जारी किया जिसमे टी दिलीप सर्वश्रेष्ठ फील्डर की घोषणा कर रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में खुशी का माहौल था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो जारी किया जिसमे टी दिलीप सर्वश्रेष्ठ फील्डर की घोषणा कर रहे थे। उन्होंने पहले खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की फिर सर्वश्रेष्ठ फील्डर की दौड़ में शामिल उम्मीदवारों के नाम बताए। इस दौड़ में सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, रोहित शर्मा और अक्षर पटेल शामिल थे। दिलीप ने फिर भारतीय टीम के थ्रो डाउन विशेषज्ञ नुवान सेनेविरत्ने को बुलाया और उन्होंने अक्षर पटेल को यह मेडल पहनाया।
📽️ 𝗗𝗿𝗲𝘀𝘀𝗶𝗻𝗴 𝗥𝗼𝗼𝗺 𝗕𝗧𝗦 | 𝗔𝘂𝘀𝘁𝗿𝗮𝗹𝗶𝗮 𝘃𝘀 𝗜𝗻𝗱𝗶𝗮
— BCCI (@BCCI) June 25, 2024
After a collective fielding effort, 'Nu wan' expected who will present the fielding medal 🏅 including the presenter himself 😉
WATCH 🎥🔽 - By @RajalArora | #T20WorldCup | #TeamIndia | #AUSvIND
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में अक्षर ने बाउंड्री लाइन पर जबरदस्त कैच पकड़ा था। दरअसल, ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन कुलदीप यादव की गेंद पर अक्षर ने हवा में उछलकर कैच पकड़ा। उनका कैच इतना शानदार था कि मैदान पर मौजूद अन्य खिलाड़ी यह नजारा देखकर चौंक गए। मार्श 28 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए और भारत हेड के साथ उनकी साझेदारी तोड़ने में सफल रहा था।
भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के बाद अर्शदीप सिंह की अगुआई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराया था। भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 181 रन ही बना सकी और उसे लगातर दूसरी हार का सामना करना पड़ा था। उसने इस तरह सेमीफाइनल में भी जगह पक्की कर ली। भारत का सेमीफाइनल में सामना गत चैंपियन इंग्लैंड से होगा। इससे पहले भी 2022 में दोनों टीमों का सामना अंतिम चार में हुआ था जहां इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 27 जून को गुयाना में खेला जाएगा।