फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World cup : After terror threat to T20 World Cup in West Indies ICC says robust security plan in place
WI Inning
260/2 (33.1 ov)
Shai Hope 83(76)*
Amir Jangoo 52 (46)
IND elected to bowl

T20 World cup: वेस्टइंडीज में आतंकी हमले की धमकी के बाद हरकत में आया आईसीसी, सुरक्षा को लेकर कही ये बात

Mon, 06 May 2024 01:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 06 May 2024 01:38 PM IST
सार

अगले महीने से शुरू होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं।

विज्ञापन
T20 World cup : After terror threat to T20 World Cup in West Indies ICC says robust security plan in place
आईसीसी टी20 विश्व कप - फोटो : Social Media

विस्तार

टी20 विश्व कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में एक महीने से भी कम का समय रह गया है। इस बीच, टूर्नामेंट पर आतंकी हमले का साया छा गया है। कैरेबियाई मीडिया ने त्रिनिदाद के प्रधानमंत्री कीथ रोव्ले के हवाले से कहा कि इस खतरे से निपटने के लिए मेजबान सुरक्षा उपायों को लेकर अतिरिक्त प्रयास करेगा। अब इस मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भी हरकत में आया है और उसने कहा कि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए मजबूत सुरक्षा योजना बनाई गई है। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट का अधिकांश हिस्सा वेस्टइंडीज में होना है
अगले महीने से शुरू होने वाले इस वैश्विक टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत भी शामिल है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में होना है, लेकिन कैरेबिया में अधिकांश मुकाबले खेले जाने हैं। वेस्टइंडीज में ग्रुप चरण के कुछ मैचों के अलावा सुपर आठ चरण के सभी मैच, सेमीफाइनल और फाइनल का आयोजन होना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजबान देश के संपर्क में है आईसीसी
आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद आईसीसी भी हरकत में आया और उसने तैयारियों को लेकर आश्वासन दिया है। आईसीसी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, टूर्नामेंट में शामिल होने वाले सभी लोगों की सुरक्षा और सिक्योरिटी हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास सुरक्षा स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त प्लान है। हम मेजबान देश और अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और स्थिति पर नजर रख रहे हैं। किसी भी तरह के जोखिम से निपटने के लिये सुरक्षा के चाक चौबंद उपाय किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

आयोजन स्थलों की कड़ी निगरानी रखी जाएगी
प्रधानमंत्री रोव्ले ने कहा कि वेस्टइंडीज में भी छह आयोजन स्थलों की पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि सुरक्षा में कोई सेंध नहीं मार सके। उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्य की बात है कि 21वीं सदी में भी दुनिया में आतंकवाद का खतरा अलग अलग रूपों में बना हुआ है। किसी भी जोखिम से निपटने के लिए स्थानीय और क्षेत्रीय स्तर पर हम मुस्तैद हैं। हम स्थानीय और क्षेत्रीय स्तरों पर कई खतरों के प्रति सतर्क रहे हैं और अकेले या साथ में हमारी खुफिया और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरे टूर्नामेंट के दौरान देशों और स्थानों पर आबादी की सुरक्षा के लिए काम कर रही हैं। 

सात स्थलों पर होंगे मैच
वेस्टइंडीज में विश्व कप मैच बारबाडोस, गुयाना, एंटीगा और बारबुडा, सेंट विंसेंट, सैंट लुसिया, ग्रेनाडिंस, त्रिनिनादो और टोबागो में खेले जाएंगे। अमेरिका में मैच फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क और टैक्सास में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed