फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: 4 consequences Team India must fail after Boycotting match against Pakistan | India vs Pakistan | #Boycott Pakistan

India vs Pakistan T20: पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने से भारत को नुकसान, जानें चार डरा देने वाले अंजाम

Tue, 19 Oct 2021 07:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Oct 2021 07:03 AM IST
सार

Ind vs Pak T20 World Cup Match: मुंबई में 2008 आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन और फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से यह संबंध और बिगड़ गए थे। दो

विज्ञापन
T20 World Cup: 4 consequences Team India must fail after Boycotting match against Pakistan | India vs Pakistan | #Boycott Pakistan
टी20 विश्व कप 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 24 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले सुपर-12 के मैच का है। हालांकि, इससे पहले जम्मू-कश्मीर में हुई आतंकी घटनाओं के बाद भारत के लोगों की राय दो भागों में बंट गई है। कुछ फैंस का मानना है कि इस मैच को कराया जाए। 
विज्ञापन


वहीं, कुछ फैंस चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मैच को रद्द कर दे, भले परिणाम जो भी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। मैच नहीं चाहने वाले फैंस का मानना है कि भारतीय नागरिक और जवानों को मारने वाले आंतकी देश पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलकर हम उन्हें करारा जवाब दे सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, कश्मीर में पिछले 10 दिनों में आतंकवादियों ने 11 लोगों को मार डाला है। ऐसे में करोड़ों भारतीयों में इन हत्याओं को लेकर बहुत ही ज्यादा रोष है। देश का एक बड़ा वर्ग पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलने की मांग कर रहा है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि भारत अगर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार करता है, तो विश्व कप में क्या फर्क पड़ सकता है...

1. पाकिस्तान को आसानी से मिलेगा अंक
अगर भारत खेलने से इनकार कर देता है, तो पाकिस्तान को दो अंक मिल जाएंगे। साथ ही भारत को कोई अंक नहीं मिलेगा। सुपर-12 राउंड के बाद दो ग्रुप से टॉप-2 टीमें ही सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में भारत का आगे बढ़ना मुश्किल हो जाएगा। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान के अलावा दो और मजबूत टीमें हैं। इसमें न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। 

2. आईसीसी भारत पर लगा सकता है प्रतिबंध
अगर भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेलती है, तो अंक गंवाने के साथ-साथ भारतीय टीम पर प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। यह प्रतिबंध क्रिकेट का देखने वाली काउंसिल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) लगा सकती है। इसके साथ ही आईसीसी भारत पर आर्थिक जुर्माना भी लगा सकता है। ऐसे में एक मजबूत इकाय होने के बावजूद बीसीसीआई कुछ नहीं कर पाएगा। 

3. टूर्नामेंट से फायदे की जगह होगा नुकसान
बोर्ड निश्चित तौर ऐसा नहीं चाहेगा कि भारत-पाकिस्तान मैच न हो। इस मैच से और इसके प्रमोशन मात्र से बोर्ड को कई करोड़ रुपये की कमाई होती है। खासतौर पर यह देखते हुए कि बीसीसीआई खुद इस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है, भारत का न खेलना टूर्नामेंट की पॉपुलैरिटी पर फर्क डाल सकता है। 
विज्ञापन

4. फाइनल या सेमीफाइनल मैच होने पर क्या करेंगे?
चलो एक बार मान लेते हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलता है। इसके बाद भी टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाती है। सेमीफाइनल या फाइनल में ही अगर भारत का पाकिस्तान से मैच फंस जाए, फिर उस स्थिति में बीसीसीआई क्या करेगी? ऐसे में भारत के हटने पर पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया जाएगा। जो कि भारत के लिए शर्म वाली बात होगी।

खेलकर हराना सबसे बड़ा तमाचा
अगर भारत यह मैच खेलता है और पाकिस्तान को हराता है, तो यह पाकिस्तान के मुंह पर सबसे बड़ा तमाचा होगा। मैच कैंसिल करने पर पाकिस्तान को जश्न मनाने का मौका मिल जाएगा और पाक टीम यही चाहती भी है। आंकड़े भी भारत के पक्ष में हैं। दोनों के बीच टी-20 विश्व कप में पांच मुकाबले हुए हैं और भारत ने यह सभी मुकाबले जीते हैं।

मुंबई हमले के बाद से बिगड़े रिश्ते
मुंबई में 2008 आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। वहीं, लाइन ऑफ कंट्रोल पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन और फरवरी 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से यह संबंध और बिगड़ गए थे। दोनों टीमों के बीच 2007-08 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं खेली गई है। सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट्स के जरिए ही भारत और पाकिस्तान आमने-सामने आए हैं।

पिछले नौ साल में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं
आतंकी हमले और सीजफायर उल्लंघन का नतीजा यह हुआ कि भारत और पाकिस्तान ने पिछले नौ साल में एक भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों के बीच पिछली टी-20 और वनडे सीरीज दिसंबर 2012 में खेली गई थी। टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी, वहीं वनडे सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से जीता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed