Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2026 Controversy: Bangladesh Government Forms High-Level Committee

टी20 विश्व कप 2026 विवाद: बांग्लादेश सरकार ने बनाई उच्च स्तरीय समिति, टूर्नामेंट से हटने की होगी जांच

Mon, 11 May 2026 10:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 11 May 2026 10:11 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका में आयोजित टी20 विश्व कप से हटने के फैसले की जांच के लिए बांग्लादेश सरकार ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति 15 कार्यदिवस में रिपोर्ट देगी और यह पता लगाएगी कि टीम ने सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट से नाम क्यों वापस लिया।

विज्ञापन
T20 World Cup 2026 Controversy: Bangladesh Government Forms High-Level Committee
बांग्लादेश टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में आयोजित आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप से बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हटने के मामले की जांच के लिए बांग्लादेश सरकार ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। सरकारी आदेश के अनुसार, यह समिति टीम के टूर्नामेंट से हटने के पीछे की परिस्थितियों और कारणों की जांच करेगी। समिति को 15 कार्यदिवस के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

समिति में कौन-कौन शामिल?
जांच समिति की अध्यक्षता पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. एकेएम ओलि उल्लाह करेंगे। समिति के अन्य सदस्यों में बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और मौजूदा मुख्य चयनकर्ता हबीबुल बशार, सुप्रीम कोर्ट के वकील फैसल दस्तगीर शामिल हैं। समिति प्रमुख ओलि उल्लाह ने कहा कि वे जल्द से जल्द जांच प्रक्रिया शुरू करेंगे और निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हटी थी बांग्लादेश टीम?
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को राष्ट्रीय टीम के लिए रिलीज करने को कहा था। इसके बाद दोनों बोर्डों के बीच विवाद बढ़ गया। बांग्लादेश बोर्ड ने आईसीसी से अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग भी की थी, लेकिन आईसीसी ने इस अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। बाद में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया।

सरकार ने भी जताई थी चिंता
बांग्लादेश के युवा एवं खेल राज्य मंत्री अमीनुल हक पहले ही संकेत दे चुके थे कि सरकार इस मामले की समीक्षा करेगी और यह देखा जाएगा कि टीम का टूर्नामेंट से हटना कहीं कूटनीतिक विफलता तो नहीं था। गौरतलब है कि टी20 विश्व कप का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च तक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed