फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 Papua New Guinea got T20 World Cup ticket these 15 teams have qualified so far

T20 World Cup 2024: पपुआ न्यू गिनी को मिला टी20 विश्व कप का टिकट, अब तक क्वालीफाई कर चुकी हैं ये 15 टीमें

Fri, 28 Jul 2023 02:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 28 Jul 2023 02:44 PM IST
सार

वेस्टइंडीज-अमेरिका में टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण होगा। इसमें कुल 20 टीमों को भाग लेना है। अब तक 15 टीमों का स्थान पक्का हो चुका है। पांच जगह खाली हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Papua New Guinea got T20 World Cup ticket these 15 teams have qualified so far
पपुआ न्यू गिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पपुआ न्यू गिनी ने वेस्टइंडीज-अमेरिका की मेजबानी में अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में अपनी जगह बना ली है। उसने ईस्ट एशिया पेसिफिक क्वालिफायर में फिलीपींस को हराकर अपना स्थान सुरक्षित कर लिया। उसकी यह पांच मैच में पांचवीं जीत है। उसने वानुआतू और फिलिपींस को दो-दो बार हराया है। वहीं, जापान के खिलाफ एक जीत हासिल की है। पपुआ न्यू गिनी विश्व कप में जगह बनाने वाली 15वीं टीम है।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज-अमेरिका में टी20 विश्व कप का नौवां संस्करण होगा। इसमें कुल 20 टीमों को भाग लेना है। अब तक 15 टीमों का स्थान पक्का हो चुका है। पांच जगह खाली हैं। टूर्नामेंट का आयोजन भारत में होने वाले आईपीएल के ठीक बाद जून में होगा।
विज्ञापन



टीमों के क्वालिफिकेशन का आधार
अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए 2022 टी20 विश्व कप की आठ टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिली। वहीं, आईसीसी रैंकिंग में टॉप-10 की बची बाकी दो टीमों को भी जगह मिली। वेस्टइंडीज और अमेरिका को मेजबान होने के नाते खेलने का अवसर मिला। इस तरह 12 टीमें पहले ही तय हो गईं। अब क्वालिफिकेशन राउंड से आठ टीमों का चयन हो रहा है।

आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने भी बनाई जगह
पपुआ न्यू गिनी से पहले आयरलैंड और स्कॉटलैंड ने भी क्वालिफिकेशन राउंड के जरिए टी20 विश्व कप का टिकट कटाया है। इस तरह 15 टीमें तय हो चुकी हैं। अब पांच जगह शेष हैं। इसके लिए अमेरिका क्वालीफायर, एशिया क्वालीफायर और अफ्रीका क्वालीफायर होना है। इसके जरिए पांच टीमों को मौका मिलेगा। अमेरिका से एक, एशिया और अफ्रीका से दो-दो टीमों को जगह मिलेगी।

ये टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई
अब तक मेजबान वेस्टइंडीज और अमेरिका के अलावा भारत, इंग्लैंड, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और पपुआ न्यू गिनी ने अपना स्थान टी20 विश्व कप में तय कर लिया है।



टूर्नामेंट का फॉर्मेट
टी20 विश्व कप इतिहास में पहली बार 20 टीमें हिस्सा लेंगी। टीमों को चार ग्रुप में बांटाया जाएगा। एक ग्रुप में पांच टीमों को रखा जाएगा। इसमें शीर्ष दो पर रहने वाली टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। यहां से चार टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी और फिर दो देशों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed