फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: MCA President Amol Kale dies of heart attack, was present during IND vs PAK match

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच के बाद MCA अध्यक्ष अमोल का निधन, 47 वर्ष की उम्र कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत

Mon, 10 Jun 2024 06:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 10 Jun 2024 06:58 PM IST
सार

अमोल ने रविवार को मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अजिंक्य नाइक और अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुरज सामत के साथ भारत-पाकिस्तान मैच देखा था। भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: MCA President Amol Kale dies of heart attack, was present during IND vs PAK match
अमोल काले टी-शर्ट में हैं। (यह तस्वीर भारत पाकिस्तान मैच की है, अजिंक्य नाइक ने साझा किया है) - फोटो : Ajinkya Naik Instagram

विस्तार

मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह भारत-पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला देखने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे थे। भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी स्टेडियम में एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को छह रन से हराया था। अमोल 47 वर्ष के थे।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क से स्टेडियम की उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। उन्होंने रविवार को मुंबई क्रिकेट संघ के सचिव अजिंक्य नाइक और अपेक्स काउंसिल के सदस्य सुरज सामत के साथ यह मैच देखा था। हालांकि, मैच के बाद उनकी तबीयत खराब हुई और फिर उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हार्ट अटैक-कार्डियक अरेस्ट में क्या अंतर है?
विज्ञापन
विज्ञापन




बीसीसीआई सचिव ने जताया शोक
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मुंबई क्रिकेट संघ (MCA) के अध्यक्ष अमोल काले के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने लिखा, "एमसीए अध्यक्ष अमोल काले के आकस्मिक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मुंबई क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण अनुकरणीय था। इस कठिन समय में उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना।"

संदीप पाटिल को हराकर MCA अध्यक्ष बने थे
अक्तूबर 2022 में संदीप पाटिल को करीबी मुकाबले में हराने के बाद अमोल काले को MCA अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। आगामी सत्र से मुंबई की सीनियर पुरुष मैच फीस दोगुनी करने के एमसीए के फैसले में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं पिछले साल अमोल की अगुआई में ही मुंबई क्रिकेट संघ ने वनडे विश्व कप 2023 मैचों की सफल मेजबानी की थी।

मुंबई क्रिकेट के लिए उन्होंने काफी योगदान दिया
नागपुर के रहने वाले अमोल काले एक दशक से अधिक समय से मुंबई में रह रहे थे। उन्हें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी सहयोगी माना जाता था। एमसीए के शीर्ष पद पर होने के अलावा अमोल काले इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के सह-प्रमोटर भी थे। यह एक टेनिस-बॉल फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Amol Kale (@amol_kale76)

घरेलू क्रिकेट में भी मुंबई को मिली सफलता
उनके नेतृत्व में घरेलू क्रिकेट भी मुंबई को भारी सफलता मिली। मुंबई ने हाल ही में समाप्त हुए 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीती। मुंबई क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष संकेय नाइक को इस क्रिकेट संघ की अंतरिम जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed