{"_id":"665b60775c6d5923c80365d4","slug":"t20-world-cup-2024-match-today-wi-vs-png-live-streaming-playing-11-and-preview-news-in-hindi-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"WI vs PNG: वेस्टइंडीज की निगाहें पीएनजी के खिलाफ मजबूत शुरुआत पर, गुयाना में होगी दोनों की भिड़ंत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WI vs PNG: वेस्टइंडीज की निगाहें पीएनजी के खिलाफ मजबूत शुरुआत पर, गुयाना में होगी दोनों की भिड़ंत
Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:25 PM IST
सार
दो बार टी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान डेरेन सैमी अब कोच के तौर पर टीम के साथ हैं और रोवमैन पॉवेल की अगुआई वाली टीम ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल कर अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी
- फोटो : twitter
विस्तार
ईडन गार्डन में कार्लोस ब्रेथवेट के चार छक्कों से दूसरा टी-20 विश्वकप जीतने के आठ से ज्यादा साल बाद वेस्टइंडीज की टीम रविवार को यहां जब नौंवे चरण में घरेलू मैदान पर पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) के खिलाफ उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत से शुरूआत कर मजबूती हासिल करने की होगी। दो बार की चैंपियन इससे पहले 2012 में चैंपियन बनी थी। लेकिन इसके बाद टीम बदलाव के दौर में खुद को संभाल नहीं सकी और उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 2021 में उन्हें पांच में से चार मैच में हार मिली जिससे टीम सुपर 12 से बाहर हो गई। इसके बाद तो हालत और खराब हो गए और आस्ट्रेलिया में 2022 चरण में वेस्टइंडीज कमजोर स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हारकर मुख्य दौर के लिए क्वालिफाई भी नहीं कर सकी। अब जब टूर्नामेंट उनकी सरजमीं पर हो रहा है तो वे ट्राफी जीतने के लिए बेताब होंगे।
पीएनजी में आठ ऑलराउंडर
दो बार टी-20 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान डेरेन सैमी अब कोच के तौर पर टीम के साथ हैं और रोवमैन पॉवेल की अगुआई वाली टीम ने अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया पर जीत हासिल कर अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए हैं। वहीं, असादुल्ला वाला की अगुवाई वाली पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) 2021 के बाद दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खेलेगी, उसने जुलाई 2023 में पूर्वी एशिया पैसिफिक क्षेत्रीय फाइनल के जरिये अपना स्थान पक्का किया है। असादुल्ला 2021 अभियान में 10 खिलाड़ियों में से एक थे। टीम में आठ ऑलराउंडर हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है
वेस्टइंडीज: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी: असदुल्ला वाला (कप्तान), एली नाओ, चाड सोपर, सीजे अमिनी, हिला वारे, हिरी हिरी, जैक गार्डनर, जॉन कारिको, काबुआ वागी मोरिया, किपलिंग डोरिगा, लेगा सियाका, नॉर्मन वनुआ, सेमा कामिया, सेसे बाऊ, टोनी उरा।