फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Jay Shah says Rahul Dravid to remain India's head coach till T20 World Cup

T20 WC 2024: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के कोच को लेकर जय शाह का बड़ा एलान, राहुल द्रविड़ को लेकर कही यह बात

Thu, 15 Feb 2024 11:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 15 Feb 2024 11:43 AM IST
सार

जय शाह ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित कार्यभार प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Jay Shah says Rahul Dravid to remain India's head coach till T20 World Cup
राहुल द्रविड़ और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने पुष्टि की कि राहुल द्रविड़ इस साल जून में आगामी टी20 विश्व कप तक भारत के मुख्य कोच के पद पर बने रहेंगे। द्रविड़ का अनुबंध पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल के बाद समाप्त हो गया था, लेकिन कार्यकाल तय किए बिना उन्हें दिसंबर-जनवरी के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ अपनी भूमिका जारी रखने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

जय शाह ने द्रविड़ को लेकर कही यह बात

हालांकि, अब जय शाह ने कहा कि वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट तक पूर्व कप्तान की सेवाएं बरकरार रखने के फैसले पर पहुंचने से पहले उन्होंने द्रविड़ से शुरुआती बातचीत की थी। शाह ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के नामकरण समारोह के मौके पर कहा, '(2023) विश्व कप के बाद, राहुल भाई को तुरंत दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होना पड़ा। हम बीच में नहीं मिल पाए जो आखिरकार अब हुआ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

द्रविड़ को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं

T20 World Cup 2024: Jay Shah says Rahul Dravid to remain India's head coach till T20 World Cup
राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI
शाह ने कहा, 'आप राहुल द्रविड़ जैसे वरिष्ठ व्यक्ति के अनुबंध को लेकर चिंतित क्यों हैं? राहुल भाई टी20 विश्व कप में कोच बने रहेंगे।' हालांकि, शाह ने संकेत दिया कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले कुछ और दौर की चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा, 'जब भी समय होगा मैं उनसे बात करूंगा, अभी बैक-टू-बैक सीरीज हो रही हैं। वे दक्षिण अफ्रीका में थे, फिर अफगानिस्तान (घर पर) और अब इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज चल रही है। ऐसे में हमें ज्यादा बात करने का समय नहीं मिलता है।'
विज्ञापन

आईपीएल फ्रेंचाइजी को सख्त हिदायत

जय शाह ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित कार्यभार प्रबंधन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। उन्होंने कहा, 'यह बीसीसीआई का आदेश है। बीसीसीआई सर्वोच्च संस्था है और वह जो भी फैसला करेगा फ्रेंचाइजी को उसका पालन करना होगा, हम फ्रेंचाइजी से ऊपर हैं।'

रोहित ही रहेंगे टी20 कप्तान

T20 World Cup 2024: Jay Shah says Rahul Dravid to remain India's head coach till T20 World Cup
रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
इसी कार्यक्रम में जय शाह ने एलान किया था कि भारत इस वर्ष जून माह में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगा। शाह ने यह भाषण सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण सिंह धूमल की मौजूदगी में दिया। इस समारोह के दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर, कोच राहुल द्रविड़, खुद रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed