फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024: Ind vs Pak match will be played in this stadium in New York, ICC shared the picture

T20 World Cup 2024: न्यूयॉर्क के इस स्टेडियम में खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच, ICC ने साझा की तस्वीर

Wed, 06 Mar 2024 04:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 06 Mar 2024 04:55 PM IST
सार

आईसीसी ने बताया कि 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आठ मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है। ग्रुप चरण के दौरान भारतीय टीम इस मैदान पर आयरलैंड और मेजबान अमेरिका के खिलाफ भी खेलती नजर आएगी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2024: Ind vs Pak match will be played in this stadium in New York, ICC shared the picture
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC

विस्तार

भारत बनाम पाकिस्तान मैच का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। जल्द ही क्रिकेट प्रशंसकों को जल्द ही क्रिकेट का महामुकाबला देखने को मिलेगा। दोनों टीमों टी20 विश्व कप 2024 में आमने-सामने होंगी। इस टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी हो चुका है। आगामी टी20 विश्व कप में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा और पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन अफरीदी करते दिखेंगे। 
विज्ञापन


भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एक जून से टूर्नामेंट का आगाज होगा। इसकी मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


34 हजार दर्शकों की मौजूदगी में होगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच
आईसीसी ने बताया कि 34 हजार दर्शकों की क्षमता वाले नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आठ मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मैच भी शामिल है। ग्रुप चरण के दौरान भारतीय टीम इस मैदान पर आयरलैंड और मेजबान अमेरिका के खिलाफ भी खेलती नजर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के इवेंट प्रमुख क्रिस टेटली ने स्टेडियम की प्रगति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा "पिछले महीने में न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण में हुई प्रगति को देखना बेहद रोमांचक है। आउटफील्ड पर काम जनवरी में शुरू हुआ और पिछले कुछ हफ्तों में ईस्ट स्टैंड ढांचे ने वास्तव में आकार लेना शुरू कर दिया है।"


दोनों टीमों का रिकॉर्ड
टी20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान आठवीं बार आमने-सामने होंगे। इससे पहले सात मौकों पर टी20 विश्व कप में दोनों टीमों का एक-दूसरे से सामना से हुआ है। छह बार टीम इंडिया ने मैच जीता है, जबकि एक बार पाकिस्तान की टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। वनडे और टी20 दोनों विश्व कप मिलाकर भारतीय टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से हारी है। यह मैच 2021 टी20 विश्व कप में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed