फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: Virat Kohli Rohit Sharma Record India vs South Africa T20 Match Perth Stadium

T20 World Cup: रोहित शर्मा ने दिलशान का रिकॉर्ड तोड़ा, कोहली टी20 वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने वाले पहले भारतीय

Sun, 30 Oct 2022 11:11 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 30 Oct 2022 11:11 PM IST
सार

कोहली का यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले तक कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 1001 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: Virat Kohli Rohit Sharma Record India vs South Africa T20 Match Perth Stadium
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 वर्ल्ड में भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला हुआ। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम में एक बदलाव किया गया था। ऑलराउंडर अक्षर पटेल की जगह दीपक हुड्डा को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया था। इस मैच में विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका था, लेकिन वह सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन

दरअसल, कोहली का यह पांचवां टी20 वर्ल्ड कप है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाद अब तक कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में 24 मैचों में 89.90 की औसत और 132.04 के स्ट्राइक रेट से 1001 रन बनाए हैं। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दूसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है। जयवर्धने ने टूर्नामेंट में 31 मैचों में 39.07 की औसत और 134.74 के स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। कोहली जयवर्धने से 27 रन पीछे थे। 28 रन बनाकर विराट जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते थे, लेकिन इस मैच में वह 12 रन के स्कोर पर आउट हो गए और टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से चूक गए।

कोहली ने एक रिकॉर्ड जरूर अपने नाम किया। वह टी20 वर्ल्ड कप में हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ओवरलऑल जयवर्धने के बाद वह दूसरे बल्लेबाज हैं। भारत को दक्षिण अफ्रीका के बाद बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ भी मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में कोहली उन दोनों मैच में जयवर्धन को पीछे छोड़ने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

रोहित ने तोड़ा दिलशान का रिकॉर्ड

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी टी20 वर्ल्ड कप में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित ने इस मैच को मिलाकर इस टूर्नामेंट में 36 मैच खेले हैं। हिटमैन ने इस मामले में श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दिया। दिलशान ने 35 मैच खेले थे। 
 
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच देश
रोहित शर्मा 36 भारत
तिलकरत्ने दिलशान 35 श्रीलंका
ड्वेन ब्रावो 34 वेस्टइंडीज
शाहिद अफरीदी 34 पाकिस्तान
शाकिब अल हसन 34 बांग्लादेश
शोएब मलिक 34 पाकिस्तान

यह रोहित का आठवां टी20 वर्ल्ड कप है। वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के साथ सबसे ज्यादा बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी हैं। यह दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट के पहले संस्करण यानी 2007 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। रोहित इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में फिलहाल चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed