फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 Ireland announces 15 member squad Andrew Balbirnie captain and Pail Stirling vice captain

T20 World Cup: आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया टीम का एलान, बलबर्नी कप्तान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Tue, 20 Sep 2022 05:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डबलिन Published by: रोहित राज Updated Tue, 20 Sep 2022 05:53 PM IST
सार

आयरलैंड की टीम अपना पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद 19 अक्तूबर को स्कॉटलैंड और 21 अक्तूबर को वेस्टइंडीज से उसका मुकाबला होगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 Ireland announces 15 member squad Andrew Balbirnie captain and Pail Stirling vice captain
एंड्रयू बालबर्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट आयरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। एंड्रयू बालबर्नी टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करेंगे। वर्ल्ड कप का आगाजा ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्तूबर को होगा। आयरलैंड की टीम सुपर-12 में पहुंचने के लिए क्वालिफाइंग राउंड में खेलेगी। वह ग्रुप बी में स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के साथ है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-12 में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


ग्रुप-बी के मुकाबले होबार्ट के बैलेरीव ओवल में खेले जाएंगे। आयरलैंड की टीम अपना पहला मुकाबला 17 अक्तूबर को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। उसके बाद 19 अक्तूबर को स्कॉटलैंड और 21 अक्तूबर को वेस्टइंडीज से उसका मुकाबला होगा। टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में इस साल खेलने वाले एंडी मैकब्राइन को टीम में नहीं रखा गया है। उनके स्थान पर चयनकर्ताओं ने सिमी सिंह को चुना है।
विज्ञापन


अनुभवी ओपनर बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। सिमी सिंह के साथ गैरेथ डेलनी और जॉर्ज डॉकरेल टीम के स्पिन गेंदबाज हैं। मुख्य चयनकर्ता एंड्रयू व्हाइट ने कहा, ''हैरी टैक्टर और जॉर्ज डॉकरेल ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने हाल ही में कई मैच फिनिश किए हैं। डॉकरेल में विशेष रूप से ज्यादा बदलाव देखने को मिले हैं। वह अपने अनुभव की बदौलत शांति से टीम के लिए कर रहे हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


एंड्रयू व्हाइट ने आगे कहा, ''टीम चुनने के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा सिमी सिंह और एंडी मैकब्राइन को लेकर हुई। मैकब्राइन दुर्भाग्यशाली रहे कि उनका चयन नहीं हुआ। सिमी सिंह टीम में ज्यादा विविधता लाते हैं।'' आयरलैंड की टीम 29 अक्तूबर को वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी। टीम वहां एक क्लब के खिलाफ मैच खेलने के बाद नामीबिया से 11 अक्तूबर और श्रीलंका से 13 अक्तूबर को अभ्यास मैच खेलेगी।


आयरलैंड की टीम: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), पॉल स्टर्लिंग (उपकप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलनी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैककार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed