फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Will Team India win Trophy under Virat Kohli Captaincy; Lost 3 ICC Tournaments | MS Dhoni Team India

T20 World Cup: क्या कोहली की कप्तानी में ट्रॉफी का सूखा होगा खत्म, बतौर कप्तान पहले ही टूर्नामेंट में हारे थे विराट

Mon, 18 Oct 2021 05:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Oct 2021 05:00 PM IST
सार

 ICC T20 World Cup 2021: 2016 में धोनी के सभी फॉर्मेट से कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं। यह सभी कोहली की कप्तानी में खेले गए

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Will Team India win Trophy under Virat Kohli Captaincy; Lost 3 ICC Tournaments | MS Dhoni Team India
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी-20 विश्व कप 2021 का आगाज हो चुका है। 24 अक्तूबर को टीम इंडिया अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या विराट कोहली की कप्तानी में टीम विश्व कप ट्रॉफी जीत पाएगी? भारत ने 2007 में पिछली बार टी-20 विश्व कप जीता था। 2007 के बाद टीम इंडिया ने 2009, 2010, 2012, 2014 और 2016 में भी यह टूर्नामेंट खेला है, लेकिन जीत नहीं पाई है। वहीं, 2011 में टीम ने वनडे विश्व कप में जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी में यह बेहद मुश्किल नजर आ रहा है, क्योंकि उनकी कप्तानी में टीम तीन आईसीसी टूर्नामेंट में नॉकआउट राउंड से बाहर हो गई। इसमें 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल शामिल है। हालांकि, मेंटर के रूप में महेंद्र सिंह धोनी के होने से टीम को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

अब तक कैसी रही है कोहली की कप्तानी?
2016 में धोनी के सभी फॉर्मेट से कप्तानी से हटने के बाद टीम इंडिया ने तीन आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं। यह सभी कोहली की कप्तानी में खेले गए, पर टीम सभी में चोकर साबित हुई। कोहली को आईसीसी टूर्नामेंट में पहली हार पाकिस्तान के हाथों ही मिली थी। तब 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था। 

वहीं, 2019 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने हराया। 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में एक बार फिर न्यूजीलैंड ने ही उन्हें शिकस्त दी। इस साल (2021) भारत को टी-20 विश्व कप के सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। इसमें पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान जैसी टीमें भी हैं। इसके अलावा दो क्वालीफायर टीमें होंगी।

टेस्ट में टीम इंडिया का शानदार परफॉर्मेंस
कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने टेस्ट में जरूर अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया 2014 में कोहली के कप्तान बनने के बाद 45 महीने टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 रह चुकी है। टीम इंडिया पहले जनवरी से फरवरी 2016 और इसके बाद अगस्त 2016 में नंबर-1 रही थी।

इसके बाद भारत अक्तूबर 2016 से अप्रैल 2020 तक नंबर-1 रहा। मार्च 2021 में एक बार कोहली एंड कंपनी ने टेस्ट में यह रैंक हासिल की। हालांकि, इसी महीने न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हटाकर पहले स्थान पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन

आईपीएल में नौ साल में एक भी ट्रॉफी नहीं
कोहली की कप्तानी इसलिए भी खास नहीं कहा जा सकता क्योंकि आईपीएल में भी वह एक भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हो सके हैं। 2013 में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान बने। इसके बाद नौ सीजन में वह टीम को एक भी ट्रॉफी नहीं जिता पाए। आरसीबी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2016 में रहा था। तब टीम फाइनल में पहुंची थी।

2018 में रोहित की कप्तानी में एशिया कप जीते
2016 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने एशिया कप जरूर जीता है, पर वह भी रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला गया था। कोहली इस टीम का हिस्सा नहीं थे। भारत को अब  टी-20 विश्व कप खेलना है।

ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि कोहली की टीम इंडिया चोकर का टैग हटाकर चैंपियन बनने की ओर अग्रसर होगी। वैसे भी यह बतौर कप्तान कोहली का आखिरी टी-20 विश्व कप है। ऐसे में टीम उन्हें जीत के साथ विदा करना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed