{"_id":"616bb7c465a184704d701a41","slug":"t20-world-cup-2021-team-india-schedule-world-cup-schedule-india-vs-pakistan-updated-rules-and-points-table-drs-and-match-tie-rules","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: पाकिस्तान के अलावा किन-किन टीमों से भिड़ेगा भारत, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: पाकिस्तान के अलावा किन-किन टीमों से भिड़ेगा भारत, यहां जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Sun, 17 Oct 2021 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 AM IST
सार
T20 World Cup: 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य स्टेज में 12 टीमें खेलेंगी। आठ टीमें पहले से ही तय हैं, वहीं चार टीमें क्वालीफाई कर पहुंचेंगी।
विज्ञापन
टी20 विश्व कप 2021
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी-20 विश्व कप का आज से आगाज होने जा रहा है। 17 अक्तूबर से 14 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ओमान में होने वाले इस टूर्नामेंट के मुख्य स्टेज में 12 टीमें खेलेंगी। आठ टीमें पहले से ही तय हैं, वहीं चार टीमें क्वालीफाई कर पहुंचेंगी। 17 से 22 अक्तूबर तक क्वालीफाइंग राउंड और 23 अक्तूबर से 8 नवंबर तक सुपर-12 राउंड के मुकाबले चलेंगे। 10 और 11 नवंबर को सेमीफाइनल खेला जाएगा। 14 नवंबर को दुनिया को नया टी-20 चैंपियन मिल जाएगा। क्वालीफाइंग राउंड में 15 और सुपर-12 राउंड में 30 मैचों का आयोजन होगा। इस तरह पूरे टूर्नामेंट को मिलाकर 45 मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विश्व कप में इस प्रकार होंगे मुकाबले-
- शुरुआती राउंड में क्वालीफाइंग मैच खेले जाएंगे।
- इसमें 8 टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। चार-चार टीमों के दो ग्रुप बनाए गए हैं।
- दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-12 स्टेज के लिए क्वालीफाई करेंगी।
- सुपर-12 में छह-छह के दो ग्रुप बनाए गए हैं। एक टीम पांच मैच खेलेगी।
- सुपर-12 ग्रुप 20 मार्च 2021 की रैंकिंग के आधार पर तय किए गए हैं।
- सुपर-12 राउंड के बाद दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
- सेमीफाइनल के बाद दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
- ग्रुप-1: ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, A1, B2।
- ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, B1, A2।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे मिलेंगे पॉइंट्स?
ग्रुप स्टेज में हर मैच के बाद जीतने वाली टीम को दो अंक दिए जाएंगे। मैच टाई होने की स्थिति में सुपर ओवर से फैसला होगा। किसी कारण अगर सुपर ओवर नहीं हो पाया या मैच रद्द हो गया तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। ग्रुप राउंड के बाद दो टीमों के एक जैसे अंक रहने पर नेट रन रेट के आधार पर यह फैसला होगा कि आगे कौन सी टीम बढ़ेगी।
टी-20 वर्ल्ड कप: भारत का शेड्यूल (सुपर-12 राउंड में)

- भारत vs पाकिस्तान: 24 अक्तूबर – दुबई – शाम 7:30 बजे
- भारत vs न्यूजीलैंड: 31 अक्तूबर– दुबई – शाम 7:30 PM
- भारत vs अफगानिस्तान: 3 नवंबर – अबू धाबी – शाम 7:30 PM
- भारत vs B1: 5 नवंबर– दुबई – शाम 7:30 बजे
- भारत vs A2: 8 नवंबर– दुबई – शाम 7:30 बजे
पहली बार डीआरएस का इस्तेमाल
पहली बार टी-20 विश्व कप में डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल होगा। हर टीम को डीआरएस के दो मौके दिए जाएंगे। 2016 में इसका प्रयोग नहीं हुआ था।
मैच टाई होने पर कैसे होगा फैसला
मैच टाई होने की स्थिति में दोनों टीमें सुपर ओवर खेलेंगी। अगर सुपर ओवर भी टाई हो जाता है, तो टीमें तब तक सुपर ओवर खेलती रहेंगी जब तक मैच का फैसला ना आ जाए। यदि मौसम या किसी वजह से सुपर ओवर नहीं हो पाया, तो मैच को टाई घोषित किया जाएगा।

सुपर-12 में कोई रिजर्व डे नहीं
ग्रुप के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। वहीं, सेमीफाइनल और फाइनल के लिए रिजर्व डे है। यदि सेमीफाइनल नहीं हो पाया तो जो टीमें सुपर-12 राउंड में बेहतर प्रदर्शन कर के आई होंगी वे फाइनल में पहुंच जाएंगी। फाइनल में भी किसी कारण मैच पूरा नहीं हो पाया तो दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
विजेता टीम को क्या मिलेगा?
वर्ल्ड कप में विजेता टीम को लगभग 12 करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। वहीं रनर-अप टीम को लगभग छह करोड़ रुपये की रकम मिलेगी। वहीं सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों को तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे।