फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Salman butt on Varun Chakaravarthy said Every kid in Pakistan plays this kind of bowling in street cricket

T20 World Cup: सलमान बट ने वरुण चक्रवर्ती की उड़ाई खिल्ली, कहा- पाकिस्तान में हर बच्चा गली क्रिकेट में करता है ऐसी गेंदबाजी

Mon, 25 Oct 2021 04:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 25 Oct 2021 04:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारत के स्पिन बॉलर वरुण चक्रवर्ती पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की गेंदबाजी वरुण करते हैं ऐसी बॉलिंग पाकिस्तान में गली क्रिकेट खेलने वाला हर बच्चा करता है। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Salman butt on Varun Chakaravarthy said Every kid in Pakistan plays this kind of bowling in street cricket
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट ने भारत के उभरते हुए मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा, वरुण एक रहस्य गेंदबाज हो सकते हैं लेकिन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान कोई आश्चर्य नहीं था। रविवार को दुबई में खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया। 

विज्ञापन


मिस्ट्री स्पिनर माने जाते हैं वरुण

भारत के स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अपनी पहचान मिस्ट्री बॉलर के तौर पर बनाई है। उन्हें किस्म-किस्म की गेंदें करने में महारत हासिल है। हाल ही में यूएई में संपन्न हुए आईपीएल के दूसरे चरण में वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट ने इस अहम मुकाबले में  आर अश्विन से ज्यादा तरजीह दी। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में वह अन्य भारतीय गेंदबाजों की तरह संघर्ष करते नजर आए और एक भी विकेट नहीं ले सके। 
विज्ञापन


बट ने कसा वरुण पर तंज

सलमान बट ने कहा, वरुण चक्रवर्ती रहस्य गेंदबाज हो सकते हैं, लेकिन वह हमें आश्चर्यचकित नहीं कर पाए, पाकिस्तान में बहुत से बच्चे टेप बॉल से क्रिकेट खेलते हैं, पाकिस्तान की गली क्रिकेट में हर बच्चा इस तरह की गेंदबाजी करता है। सलमान ने इस दौरान श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज अजंता मेंडिल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें भी रहस्य गेंदबाज कहा जाता था लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ ज्यादा सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा, करियर की शुरुआत में मेंडिस ने कई टीमों को परेशान किया, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ उनका रिकॉर्ड कमजोर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के खिलाफ दोबारा नहीं खेल सकते वरुण

सलमान बट ने आगे कहा कि वरुण चक्रवर्ती पाकिस्तान के खिलाफ फिरसे नहीं खेल सकते हैं, यह देखते हुए कि बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने उनके खिलाफ कितनी आसानी रन बनाए। बट के मुताबिक, मुझे नहीं लगता भारत चक्रवर्ती को दोबारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने का मौका देगा अगर भारत दोबारा ऐसा करता है तो परिणाम फिर वही रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed