फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 india vs pakistan Facebook Removes Abusive Comments About Mohammed Shami

T20 World Cup 2021: फेसबुक ने हटाए शमी को लेकर भद्दे कमेंट्स, पाकिस्तान से हारने के बाद लोगों ने किया था ट्रोल

Tue, 26 Oct 2021 09:04 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 26 Oct 2021 09:04 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट्स किए। जिसके बाद फेसबुक ने कार्रवाई करते हुए इन कमेंट्स को हटा दिया है। फेसबुक का कहना है कि किसी को कहीं भी प्रताड़ित होने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 india vs pakistan Facebook Removes Abusive Comments About Mohammed Shami
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को 10 विकेट से हराया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर भद्दे कमेंट्स किए गए। वहीं, फेसबुक ने एक्शन लेते हुए मोहम्मद शमी के खिलाफ किए गए भद्दे कमेंट को हटा लिया है। पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद शमी को लेकर सोशल मीडिया भद्दे कमेंट्स और आपित्तजनक भाषा से पट गया था। शमी भारत की टीम में शामिल इकलौते मुस्लिम खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन

महंगे साबित हुए थे शमी

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मोहम्मद शमी काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने इस दौरान 3.5 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 43 रन दिए और विकेट लेने में नाकाम रहे। मुकाबले के बाद ही सोशल मीडिया पर शमी को लेकर भद्दे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। जिसके बाद फेसबुक ने यह एक्शन लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताड़ित होने की जरूरत नहीं

फेसबुक प्रवक्ता के मुताबिक, किसी को भी कहीं भी प्रताड़ित होने की जरूरत नहीं है, उन्होंने कहा, हम इस बात को अपने प्लेटफॉर्म पर नहीं होने देना चाहते, हमने मोहम्मद शमी को निशाना बनाकर किए गए भद्दे कमेंट्स को हटा दिया है, हम ऐसी कार्रवाई करना जारी रखेंगे जो सामाजिक संहिता का उल्लंघन करते हैं। 

विज्ञापन

सचिन ने किया बचाव

पाकिस्तान के खिलाफ मैच हारने बाद मोहम्मद शमी जमकर ट्रोल हुए थे जिसके बाद सचिन तेंदुलकर को उनके बचाव में उतरना पड़ा। सचिन ने ट्वीट कर लिखा, जब हम भारतीय का समर्थन करते हैं तो हम हर उस खिलाड़ी का सपोर्ट करते हैं जो भाररत का प्रतिनिधत्वि करता है, शमी एक शानदार गेंदबाज हैं, किसी भी खिलाड़ी की तरह उनका भी एक दिन खराब हो सकता है, मैं मोहम्मद शमी और टीम इंडिया का समर्थन करता हूं। 

पहले मैच में भारत को मिली थी हार

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप मैच में भारत को 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। भारत ने पहले खेलते हुए सात विकेट पर 151 रन बनाए। जीत के लिेए 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 17.5 ओवर में टारेगट हासिल कर लिया। इस दौरान मोहम्मद रिजवान 79 और बाबर आजम 68 रन बनाकर नाबाद रहे। यह विश्व कप मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली जीत था। इससे पहले टीम इंडिया ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप मैचों में लगातार 12 बार हराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed