फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Bowling records: Not Lasith Malinga but Shahid Afridi is the most successful bowler of the world cup | Most career wickets, Best bowling figures, Best economy rate

T20 World Cup: मलिंगा नहीं बल्कि पाकिस्तान का यह स्पिनर है विश्व कप का सबसे सफल गेंदबाज, टॉप-5 में कोई भारतीय नहीं

Thu, 21 Oct 2021 06:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Oct 2021 06:24 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि न तो इसमें ऑस्ट्रेलिया के रफ्तार वाले गेंदबाज हैं, न ही भारत और दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर हैं।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Bowling records: Not Lasith Malinga but Shahid Afridi is the most successful bowler of the world cup | Most career wickets, Best bowling figures, Best economy rate
टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। फिलहाल क्वालीफाइंग राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। वहीं, 23 अक्तूबर से सुपर-12 राउंड के मुकाबले शुरू होंगे। इस टूर्नामेंट में अब तक एक हैट्रिक लग चुकी है। यह कारनामा आयरलैंड के तेज गेंदबाज कर्टिस कैंफर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ चार गेंदों पर चार विकेट झटके। 2007 से अब तक छह टी-20 विश्व कप हुए हैं और कैंफर इस टूर्नामेंट में हैट्रिक लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले 2007 में ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया था।
विज्ञापन


विश्व कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट
गेंदबाज  विकेट मैच इकोनॉमी
शाहिद अफरीदी 39 34 6.71
शाकिब अल हसन 39 28 6.56
लसिथ मलिंगा 38 31 7.43
सईद अजमल 36 23 6.79
अजंता मेंडिस 35 21 6.70
उमर गुल 35 24 7.30

हालांकि, टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें, तो आपको यह जानकर हैरानी होगी कि न तो इसमें ऑस्ट्रेलिया के रफ्तार वाले गेंदबाज हैं, न ही भारत और दो बार की विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर हैं। टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पाकिस्तान के गेंदबाज सबसे आगे हैं। टॉप छह सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में पाकिस्तान के तीन और श्रीलंका के दो गेंदबाज हैं।

आपको यह जानकर भी हैरानी होगी कि लिस्ट में श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का नाम दूसरे नंबर पर है। वहीं, टॉप पर पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। अफरीदी ने टी-20 विश्व कप में 34 मैच खेले हैं और उसमें 6.71 की इकोनॉमी से 39 विकेट लिए हैं। शाकिब के नाम भी 39 विकेट ही हैं। शाकिब एक और विकेट लेते ही अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

दूसरे नंबर पर मलिंगा हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 31 मैचों में 7.43 की इकोनॉमी से 38 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर 36 विकेट के साथ पाकिस्तान के सईद अजमल हैं। टॉप-5 में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं है। एक और जानकारी यह है कि टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पांच गेंदबाजों में कोई एक्टिव प्लेयर नहीं है। सभी खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं।
 
विज्ञापन

मेंडिस के नाम भी एक रिकॉर्ड
टी-20 विश्व कप के एक मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम है। उन्होंने 2012 में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ रन देकर छह विकेट झटके थे। इसके बाद दूसरे स्थान पर भी श्रीलंकाई खिलाड़ी ही काबिज है। रंगना हेराथ ने 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन रन देकर पांच विकेट झटके थे। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के उमर गुल हैं। उन्होंने 2009 में छह रन देकर पांच विकेट लिए थे।

विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी
गेंदबाज सर्वश्रेष्ठ(विश्व कप) रन/विकेट खिलाफ साल
अजंता मेंडिस 8/6 जिम्बाब्वे 2012
रंगना हेराथ 3/5 न्यूजीलैंड 2014
उमर गुल 6/5 न्यूजीलैंड 2009
अहसान मलिक 19/5 साउथ अफ्रीका 2014
मुस्तफिजुर रहमान 22/5 न्यूजीलैंड 2016

रन में कंजूसी के मामले में विंडीज खिलाड़ी छाए
टी-20 विश्व कप में रन नहीं देने के मामले मे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी छाए हुए हैं। इस टूर्नामेंट में सबसे बढ़िया इकोनॉमी रेट विंडीज के सुनील नरेन का है। उन्होंने 12 मैचों में 15 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 5.17 का रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सैमुअल बद्री हैं। उनका इकोनॉमी रेट 5.52 है। बद्री ने टी-20 विश्व कप में 15 मैचों में 24 विकेट लिए हैं।

विश्व कप में बेस्ट इकोनॉमी
गेंदबाज इकोनॉमी मैच : विकेेट
सुनील नरेन 5.17 12 : 15
सैमुअल बद्री 5.52 15 : 24
डेनियल विटोरी 5.83 17 : 20
नाथन मैकुलम 5.94 22 : 23
रविचंद्रन अश्विन 6.18 15 : 20
विज्ञापन

टी-20 विश्व कप के अलग-अलग गेंदबाजी रिकॉर्ड
टी-20 विश्व कप में गेंदबाजी के अलग-अलग रिकॉर्ड की बात करें तो एक मैच में चार विकेट लेने का कारनामा सबसे ज्यादा बार पाकिस्तान के सईद अजमल ने किया है। उन्होंने तीन बार एक मैच में तीन विकेट लिए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मॉर्कल, श्रीलंका के अजंता मेंडिस, बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और पाकिस्तान के उमर गुल और शाहिद अफरीदी ने तीन-तीन बार यह कारनामा किया है।

एक टी-20 विश्व कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के अजंता मेंडिस ने लिए हैं। उन्होंने 2012 विश्व कप में छह मैच खेले और 15 विकेट चटकाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के डर्क नेनीस का नाम है। उन्होंने 2010 टी-20 विश्व कप में सात मुकाबलों में 14 विकेट चटकाए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed