फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Bangladesh defeat Oman By 26 Runs; Keeps Super 12 Hopes Alive Shakib Al Hasan Man of the match

T20 World Cup: दिलचस्प हुई भारत के ग्रुप में जगह बनाने की रेस, स्कॉटलैंड, बांग्लादेश और ओमान के बीच टक्कर

Wed, 20 Oct 2021 07:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Oct 2021 07:08 AM IST
सार

अब ग्रुप-बी में सुपर-12 राउंड के लिए क्वालीफाई करने की लड़ाई दिलचस्प हो चली है। इसमें से टॉप रहने वाली टीम भारत के ग्रुप में रहेगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Bangladesh defeat Oman By 26 Runs; Keeps Super 12 Hopes Alive Shakib Al Hasan Man of the match
बांग्लादेश बनाम ओमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर राउंड में मंगलवार को दो मुकाबले हुए। यह दोनों मुकाबले ग्रुप-बी के रहे। पहले मैच में स्कॉटलैंड ने पापुआ न्यू गिनी को 17 रन से हराया। वहीं दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने मेजबान ओमान को 26 रन से हरा दिया। स्कॉटलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद बांग्लादेश के लिए यह मैच करो या मरो जैसा था।
विज्ञापन


हारने पर टीम विश्व कप से बाहर हो जाती। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब ग्रुप-बी में सुपर-12 राउंड के लिए क्वालीफाई करने की लड़ाई दिलचस्प हो चली है। इसमें से टॉप रहने वाली टीम भारत के ग्रुप में रहेगी। फिलहाल स्कॉटलैंड रेस में सबसे आगे है। 
विज्ञापन

ओमान के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। टीम के लिए ओपनर मोहम्मद नईम ने 50 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शाकिब अल हसन ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए। बांग्लादेश के आठ बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, ओमान के लिए बिलाल खान और फैयाज बट तीन-तीन विकेट झटके। इसके अलावा कलीमुल्लाह को दो और जीशान मकसूद को एक विकेट मिला।
विज्ञापन

ओमान की शुरुआत अच्छी रही
154 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ओमान ने अच्छी शुरुआत की। एक समय टीम का स्कोर 12 ओवर तक तीन विकेट पर 82 रन था। जतिंदर सिंह ने 33 गेंदों पर 40 रन बनाए। वहीं कश्यप प्रजापति ने 21 रन बनाए। ओमान का चौथा विकेट 90 के स्कोर पर गिरा। इसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गई। बांग्लादेशी गेंदबाजों ने फिर ओमान को मैच में वापसी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन

रहमान-शाकिब ने ओमान को जीत से रोका
90 रन पर चार विकेट से टीम का स्कोर 112 रन पर नौ विकेट हो गया। सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। ओमान ने सिर्फ 22 रनों के अंदर पांच विकेट गंवा दिए। टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 127 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, शाकिब को तीन और सैफुद्दीन और मेंहदी हसन को एक-एक विकेट मिला। शाकिब अल हसन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

ग्रुप-बी में टॉप पर रहने की जंग
सुपर-12 में जगह बनाने के लिए फिलहाल स्कॉटलैंड, ओमान और बांग्लादेश के बीच दिलचस्प रेस देखने को मिल रही है। इस ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 के लिए क्वालीफाई करेंगी। स्कॉटलैंड फिलहाल चार अंकों के साथ टॉप पर चल रहा है। वहीं, दूसरे स्थान पर ओमान और तीसरे स्थान पर बांग्लादेश है। स्कॉटलैंड और ओमान का मैच 21 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि बांग्लादेश भी इसी दिन पापुआ न्यू गिनी से भिड़ेगी।

अगर ओमान स्कॉटलैंड को हरा देती है और बांग्लादेश भी पापुआ न्यू गिनी को हरा देती है तो तीनों टीमों के चार-चार अंक हो जाएंगे। इसी स्थिति में जिस टीम का बेहतर रन रेट रहेगा वह सुपर-12 में जगह पक्की कर लेगी। वहीं, स्कॉटलैंड ने ओमान को हरा दिया तो टीम सीधे भारत के ग्रुप में क्वालिफाई कर लेगी। इस स्थिति में बांग्लादेश के पापुआ न्यू गिनी को हराने पर टीम दूसरे स्थान पर रहेगी और सुपर-12 में ग्रुप-1 के लिए क्वालीफाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed