{"_id":"618e04184ce02b55c42c08ea","slug":"t20-world-cup-2021-aus-vs-pak-gautam-gambhir-questions-david-warner-spirit-of-game-over-double-bouncer-six-of-mohammad-hafeez-ball","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल भावना पर सवाल: हफीज की दो टप्पा खाई गेंद पर वार्नर ने लगाया छक्का, गौतम गंभीर बोले- शर्मनाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खेल भावना पर सवाल: हफीज की दो टप्पा खाई गेंद पर वार्नर ने लगाया छक्का, गौतम गंभीर बोले- शर्मनाक
Fri, 12 Nov 2021 11:35 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:35 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में डेविड वार्नर ने मोहम्मद हफीज की डबल बाउंस गेंद पर छक्का लगाया। जिसके बाद गौतम गंभीर ने उनकी खेल भावना पर सवाल उठाते हुए इसे शर्मनाक करार दिया।
विज्ञापन
हफीज की 'डबल बाउंस' गेंद पर छक्का लगाते वार्नर
- फोटो : twitter@GautamGambhir
विस्तार
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेला गया। दुबई में हुए मुकाबले में कंगारू बल्लेबाजों ने अंतिम ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के जबड़े से जीत खींच ली। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए चार विकेट पर 176 रन बनाए। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने एक ओवर शेष ऱहते 177 रनों का लक्ष्य पांच के नुकसान पर पूरा कर लिया। इस दौरान मैच में एक ऐसा वाकया हुआ जिसके चलते डेविड वार्नर की खेल भावना पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
गौतम गंभीर ने बताया शर्मनाक
सेमीफाइनल मैच में जब डेविड वार्नर बल्लेबाजी कर रहे थे तो उस समय मोहम्मद हफीज ओवर फेंकने आए। इस दौरान वार्नर ने एक ऐसे शॉट खेला जिस पर विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, हफीज की गेंद डबल बाउंस हुई। जिस पर वार्नर ने छक्का जड़ दिया। नियमों के मुताबिक जब गेंद दो टप्पा खाती है तो अंपायर उसे नो बॉल देता है। अंपायर ने हफीज की इस गेंद को नो बॉल करार दिया। लेकिन वार्नर उस गेंद पर किसी भी तरह का स्ट्रोक लगाने के लिए स्वतंत्र थे। कुल मिलाकर कंगारू बल्लेबाज ने बगैर कोई गेंद जाया किए 7 रन बटोर लिए। जिसके बाद वार्नर की खेल भावना पर सवाल उठाए गए। भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने इस शर्मनाक बताया और वार्नर की खेल भावना पर सवाल उठाए। उन्होंने अश्विन को टैग करते हुए ट्वीट किया, वार्नर द्वारा खेल की भावना का कितना दयनीय प्रदर्शन! शर्मनाक, इस पर क्या कहते हैं आर अश्विन।
विज्ञापन
फिसल गई थी गेंद
ऑस्ट्रेलियाई पारी का आठवां ओवर फेंकने मोहम्मद हफीज आए। इस दरम्यान पहली ही गेंद उनके हाथ से फिसल गई। यह गेंद दो टप्पा खाने के बाद वार्नर के पास पहुंची। उन्होंने बगैर देरी किए मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। डबल बाउंस के चलते अंपायर केटलबरो ने इसे नो बॉल भी करार दिया।
विज्ञापन
What an absolutely pathetic display of spirit of the game by Warner! #Shameful What say @ashwinravi99? pic.twitter.com/wVrssqOENW
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 11, 2021
नॉकआउट मुकाबले में फिर हारा पाकिस्तान
क्रिकेट इतिहास पर नजर डाली जाए तो पाकिस्तान की टीम नॉकआउट मुकाबले में कभी ऑस्ट्रेलिया से जीत नहीं पाई है। पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में दुनिया की पहली टीम है जो तीन बार सेमीफाइनल हार चुकी है। इससे पहले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराया था। जबकि, 2012 में श्रीलंका ने मात दी। वहीं, 2021 में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया ने शिकस्त दी।