फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 After defeating Namibia Sri Lankan captain Dasun Shanaka said Team wants to s

T20 World Cup 2021: नामीबिया को हराने के बाद बोले श्रीलंका के कप्तान शनाका, कहा- तीनों मैच जीतेगी टीम

Tue, 19 Oct 2021 08:57 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 19 Oct 2021 08:57 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप मैच में नामीबिया पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने बयान दिया है। उनका कहना है कि टीम बाकी मुकाबले जीतकर मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी स्थिति और मजबूत करना चाहेगी। 

विज्ञापन

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 क्रिकेट विश्व कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका और नामीबिया के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए नामीबिया को सात विकेट से हराया। मैच के बाद कप्तान दासुन शनाका ने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा, उनकी टीम शुरुआती दौर के तीनों मैच जीतकर मुख्य टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियों को बेहतर करना चाहेगी। ग्रुप ए और बी की बात की जाए तो इनमें चार-चार टीमें हैं। इनमें से टॉप दो में रहने वाली टीम सुपर-12 में प्रवेश करेंगी। इन दोनों ग्रुप में ओमान, पपुआ न्यू गिनी, बांग्लादेश स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड, श्रीलंका और नामीबिया हैं जिनमें से कुल चार टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी। 

विज्ञापन

तीनों मैच जीतेगी की टीम

मैच के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने कहा, तीनों मुकाबलों को जीतकर हम बेहतर स्थिति में रहेंगे, इससे मुख्य टूर्नामेंट में हमें परिस्थितियों के अनुकूल होने में मदद मिलेगी। इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान ने युवा गेंदबाज महीश यीक्षना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा महीश रहस्यमय स्पिनर अजंता मेंडिस के साथ प्रैक्टिस करते हैं जिसके लाभ उन्हें मिला है। अपना दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे महीश ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए थे। कप्तान ने आगे कहा, महीश का प्रदर्शन बेहतरीन रहा है, वह अजंता के साथ अभ्यास करते हैं और आने वाले समय में उनसे काफी उम्मीदें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका ने दी सात विकेट से मात

अबू धाबी में खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने उतरी नामीबिया की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई और उसके बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते रहे। नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम 19.3 ओवर में महज 96 रनों पर ढेर हो गई। 97 रनों का लक्ष्य हासिल करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 13.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया। शर्मनाक हार से निराश नामीबिया के कप्तान एरार्ड इरास्मस ने कहा, मैच हारने के बाद भी उनकी टीम सकारात्मकता के बारे में सोचेगी। उनके मुताबिक, हमें फिर से एकजुट होना होगा क्योंकि अभी दो बहुत महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाना बाकी हैं, मुझे लगता है कि श्रीलंका के पास बेहतरीन गेंदबाजी अटैक है, हम केवल 96 रन बना सके ऐसे में टीम के बल्लेबाजों को बेहतर योगदान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed