{"_id":"6995eb11ea975a1a160dc893","slug":"t20-wc-sri-lanka-suffers-setback-ahead-of-super-eights-pathirana-ruled-out-madushanka-cleared-to-join-squad-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: सुपर आठ से पहले श्रीलंका को लगा झटका, पथिराना बाहर; मदुशंका को टीम में शामिल होने की मंजूरी मिली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: सुपर आठ से पहले श्रीलंका को लगा झटका, पथिराना बाहर; मदुशंका को टीम में शामिल होने की मंजूरी मिली
Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 18 Feb 2026 10:08 PM IST
सार
श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। आईसीसी ने उनकी जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण से पहले सह-मेजबान श्रीलंका को झटका लगा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पथिराना की जगह तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को श्रीलंका टीम में शामिल किया गया है। पथिराना सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप बी के मैच के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद बाहर हो गए जिसमें मेजबान टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।
आईसीसी ने कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप की टूर्नामेंट की तकनीकी समिति ने श्रीलंका टीम में मथीशा पाथिराना की जगह दिलशान मदुशंका को शामिल करने की मंजूरी दे दी है।' दाएं हाथ के तेज गेंदबाज पथिराना ने चोट लगने से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ तीन गेंदें फेंकी थीं। वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। पथिराना इससे पहले आयरलैंड और ओमान के खिलाफ मैच में खेले थे।