फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC : Sourav ganguly says To end the World Cup title drought India will have to keep playing without fear

IND vs SA : फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम को क्या करना होगा? सौरव गांगुली ने दी ये अहम सलाह

Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Jun 2024 05:28 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने गांगुली ने खुलासा किया कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
T20 WC : Sourav ganguly says To end the World Cup title drought India will have to keep playing without fear
सौरव गांगुली - फोटो : IPL

विस्तार

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी और साथ ही बताया कि टीम को आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त करने के लिए क्या करने की जरूरत है। अपनी कप्तानी में भारत को 2003 वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने वाले गांगुली ने भारतीय टीम से बेखौफ क्रिकेट खेलने के लिए कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि इस मुकाम तक पहुंचाने में रोहित शर्मा की कप्तानी का काफी योगदान रहा है। 
विज्ञापन

रोहित के लिए खुश हैं गांगुली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष ने गांगुली ने खुलासा किया कि विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार नहीं थे। गांगुली ने कहा,  मैं रोहित शर्मा के लिए बहुत खुश हूं। यही जीवन का चक्र है कि जो छह महीने पहले मुंबई इंडियंस का कप्तान भी नहीं था अब उसकी अगुआई में भारत विश्व कप के फाइनल में खेलेगा। रोहित दो विश्व कप फाइनल खेले हैं। यहां अब तक टीम का अभियान अजेय रहा है। यह उनकी नेतृत्व के गुणों को दर्शाता है। मुझे उनकी सफलता पर आश्चर्य नहीं है क्योंकि वह तब कप्तान बने जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष था। उस समय विराट कोहली कप्तानी नहीं करना चाहते थे। उन्हें कप्तान की जिम्मेदारी लेने के लिए मनाने में बहुत समय लगा क्योंकि वह इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्हें कप्तान बनाने में हम सभी को बहुत मेहनत करनी पड़ी और मैं उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट की प्रगति को देखकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'आईपीएल जीतना अधिक चुनौतीपूर्ण'
गांगुली ने कहा कि कई बार आईपीएल खिताब जीतना बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि यह टूर्नामेंट काफी लंबा चलता है। गांगुली ने कहा, रोहित के नाम पांच आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। आईपीएल जीतना कभी-कभी अधिक कठिन होता है। मुझे गलत मत समझिए, मैं यह नहीं कह रहा हूं कि आईपीएल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बेहतर है। आपको आईपीएल जीतने के लिए कई मैच जीतने होते हैं। यहां आपको विश्व कप जीतने के लिए आठ–नौ मैच जीतने होंगे। विश्व कप जीतने पर अधिक सम्मान मिलता है और मुझे उम्मीद है कि रोहित ऐसा करेंगे। मुझे नहीं लगता कि वह सात महीने के अंदर विश्व कप के दो फाइनल हारेंगे। अगर वह सात महीने में अपनी कप्तानी में दो फाइनल हार जाते हैं तो वह शायद बारबाडोस महासागर में कूद जाएंगे। उन्होंने आगे बढ़कर नेतृत्व किया, शानदार बल्लेबाजी की और मुझे उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। आशा है कि भारत खिताब के साथ अभियान खत्म करेगा। टीम को बेखौफ होकर खेलना चाहिए।
विज्ञापन

कोहली के ओपनिंग में उतरने का गांगुली ने किया समर्थन
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इस विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के तौर प्रभावी प्रदर्शन नहीं किया है, लेकिन गांगुली की मानना है कि उन्हें यह जारी रखना चाहिए। उन्होंने कहा, कोहली को पारी का आगाज करना जारी रखनी चाहिए। उन्होंने सात महीने पहले ही विश्व कप में 700 रन बनाए थे। वह इंसान हैं, कभी-कभी असफल भी होगा। आपको इसे स्वीकार करना होगा। कोहली, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ जैसे लोग भारतीय क्रिकेट के लिए संस्थान हैं। तीन-चार मैच उन्हें कमजोर खिलाड़ी नहीं बनाते। कल फाइनल में वह कमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed