फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Before Ireland, India will face Bangladesh on June 1, know schedule of warm-up matches of other teams

T20 WC: आयरलैंड से पहले एक जून को बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, जानिए बाकी टीमों के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल

Tue, 28 May 2024 09:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 28 May 2024 09:18 PM IST
सार

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से छह जून को करेगी। इसके बाद बाबर आजम की टीम का सामना भारत से नौ जून को होगा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम कोई भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेगी।

विज्ञापन
T20 WC: Before Ireland, India will face Bangladesh on June 1, know schedule of warm-up matches of other teams
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 का आगाज एक जून से होगा। अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने जा रहे इस टू्र्नामेंट से पहले कुछ टीमें वॉर्म-अप मैच खेलेंगी। भारतीय टीम एक जून को न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के खिलाफ अपना एकमात्र वॉर्म-अप मुकाबला खेलेगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया नाजमुल हसन शांतो की टीम के खिलाफ न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलती नजर आएगी।
विज्ञापन

T20 WC: Before Ireland, India will face Bangladesh on June 1, know schedule of warm-up matches of other teams
बाबर आजम - फोटो : Social Media
पाकिस्तान नहीं खेलेगा एक भी मैच
टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से छह जून को करेगी। इसके बाद बाबर आजम की टीम का सामना भारत से नौ जून को होगा। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम कोई भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेगी। फिलहाल पाकिस्तान की टीम  इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की टी20 सीरीज खेलती नजर आ रही है। इससे पहले बाबर की सेना ने आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 WC: Before Ireland, India will face Bangladesh on June 1, know schedule of warm-up matches of other teams
वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : instagram
31 मई को वेस्टइंडीज का होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना
पाकिस्तान के अलावा दक्षिण अफ्रीका भी वॉर्म-अप मैच नहीं खेलेगा। हाल ही में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। वेस्टंडीज की टीम 31 मई को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक अभ्यास मुकाबला खेलेगी। वहीं, राशिद खान की अफगानिस्तान का मुकाबला स्कॉटलैंड और ओमान से होगा। बांग्लादेश और अमेरिका का हाल ही में तीन मैचों की टी20 सीरीज में आमना-सामना हुआ था। 28 मई को डलास में खेले जाने वाले प्रैक्टिस मैच में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन

T20 WC: Before Ireland, India will face Bangladesh on June 1, know schedule of warm-up matches of other teams
विराट कोहली - फोटो : PTI
कहां देख पाएंगे प्रैक्टिस मैच?
टी20 विश्व कप 2024 के वॉर्म-अप मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं, इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। दिलचस्प बात यह है कि केवल दो खेलों का सीधा प्रसारण होगा जिनमें वेस्टइंडीज-ऑस्ट्रेलिया और भारत-बांग्लादेश शामिल हैं। 

टी20 विश्व कप 2024 के वॉर्म-अप मैचों का शेड्यूल
तिथि मैच समय (IST)
27 मई कनाडा बनाम नेपाल र9 PM
28 मई ओमान बनाम पापुआ न्यू गिनी 12:30 AM
  नामीबिया बनाम युगांडा 4:30 AM
  श्रीलंका बनाम नीदरलैंड 8 PM
  बांग्लादेश बनाम अमेरिका 9 PM
29 मई ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया 4:30 AM
  अफगानिस्तान बनाम ओमान 10:30 PM
30 मई स्कॉटलैंड बनाम युगांडा 8 PM
  नेपाल बनाम अमेरिका 9 PM
31 मई नामीबिया बनाम पापुआ न्यू गिनी 12:30 AM
  नीदरलैंड बनाम कनाडा 1 AM
  वेस्ट इंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया 4:30 AM
  आयरलैंड बनाम श्रीलंका 8 PM
  स्कॉटलैंड बनाम अफगानिस्तान 8 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed