फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 League: 'The corrupt want to enter through local league', big statement from outgoing ICC ACU chief

T20 League: 'स्थानीय लीग के जरिए अंदर घुसना चाहते हैं भ्रष्टाचारी', निवर्तमान आईसीसी एसीयू प्रमुख का बड़ा बयान

Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

ब्रिटेन के पूर्व पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या वह किसी विशेष स्थानीय लीग या देश के संदर्भ में यह बात कह रहे थे। मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप जो क्रिकेट देख रहे हो वह सुरक्षित और साफ सुथरी है।'

विज्ञापन
T20 League: 'The corrupt want to enter through local league', big statement from outgoing ICC ACU chief
एलेक्स मार्शल - फोटो : ICC

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) के निवर्तमान प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि शीर्ष स्तर की क्रिकेट सुरक्षित और साफ सुथरी है लेकिन संभावित भ्रष्टाचारियों की नजर स्थानीय क्रिकेट संस्थाओं द्वारा संचालित की जा रही टी20 लीग के जरिए इस खेल में घुसपैठ करने पर है।
विज्ञापन


ब्रिटेन के पूर्व पुलिस अधिकारी ने यह नहीं बताया कि क्या वह किसी विशेष स्थानीय लीग या देश के संदर्भ में यह बात कह रहे थे। मार्शल ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि आप जो क्रिकेट देख रहे हो वह सुरक्षित और साफ सुथरी है।'
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'लेकिन मैं पूरे यकीन के साथ यह भी कह रहा हूं कि भ्रष्टाचारी इस खेल में अंदर घुसने का रास्ता तलाश रहे हैं। वे निचले स्तर की फ्रेंचाइजी लीग के जरिए घुसपैठ करने की फिराक में हैं। खेल के लिए खतरा यह है कि भ्रष्टाचारी दूर नहीं जाएंगे, क्योंकि उनका एकमात्र उद्देश्य पैसा कमाना होता है और इसके लिए वह पूरी व्यवस्था की कमजोर कड़ी के जरिए अंदर घुसने का प्रयास करेंगे।'

मार्शल ने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अधिक से अधिक खिलाड़ी आईसीसी एसीयू के साथ भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट कर रहे हैं, जिससे खेल को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाए रखने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, 'मुझे गर्व है कि भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। एक समय था जबकि उन्हें गोपनीयता बनाए रखने और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर भरोसा नहीं था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed