{"_id":"63fb9c677d974c3db50f1588","slug":"t20-league-surprising-incident-in-the-final-of-australia-women-s-national-league-5-wickets-fell-in-last-over-2023-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय लीग के फाइनल में चौंकाने वाली घटना, अंतिम ओवर में गिरे पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय लीग के फाइनल में चौंकाने वाली घटना, अंतिम ओवर में गिरे पांच विकेट
Sun, 26 Feb 2023 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, होबार्ट
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:22 PM IST
सार
साराह कोयटे ने 30 रन देकर चार विकेट लिए जिसमें अंतिम ओवर में तीन विकेट शामिल हैं
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय लीग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
वैसे तो क्रिकेट में कुछ भी संभव है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग के फाइनल में जैसा हुआ वैसा कम ही होता है। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को अंतिम ओवर में सिर्फ चार रन चाहिए थे और उसके पांच विकेट हाथ में थे। सभी के दिमाग में यही था कि दक्षिण ऑस्ट्रेलिया को जीत दर्ज करने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन क्रिकेट को यूं ही अनिश्चितताओं का खेल नहीं कहा जाता है। मध्यम गति की गेंदबाज साराह कोयटे ने दो रन आउट और तीन विकेट लेकर तस्मानिया को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर एक रन से पराजित कर खिताब पर कब्जा बरकरार रखा।
विज्ञापन
दूसरी गेेंद पर ही नहीं गिरा विकेट
कोयटे ने पहली गेंद पर 20 गेंद में 28 रन बनाने वाली एनी ओनील को बोल्ड किया। दूसरी गेंद पर एक रन बना और तीसरी गेंद पर उन्होंने 17 गेंद में 28 रन बनाने वाले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की कप्तान जेमा बार्सबी को स्टंप आउट किया। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया अभी भी जीत की दावेदार थी। उसे तीन गेंद में तीन रन चाहिए थे। यहां कोयटे ने अमांडा जेड वेलिंग्टन (1) को रन आउट किया। इसके बाद उन्होंने एला विल्सन (0) को पगबाधा आउट किया। अंतिम गेंद पर तीन रन चाहिए थे, लेकिन दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने एक ही रन बनाया और रन आउट के रूप में विकेट भी गिरा। कोयटे ने 30 रन देकर चार विकेट लिए।

Here's the final over of the WNCL Final. South Australia start it needing four runs with five wickets in hand, and Tasmania win by a run after bowling SA out. Unreal scenes #WNCLFinal pic.twitter.com/c0n4x07YrX
— Ricky Mangidis (@rickm18) February 25, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरी बार जीती तस्मानिया
इस जीत के साथ राष्ट्रीय महिला क्रिकेट लीग का लगातार खिताब जीतने वाली तस्मानिया दूसरी टीम बन गई। इससे पहले कप्तान एलीसे विलानी के 126 गेंद में बनाए गए 110 रन की बदौलत तस्मानिया ने 50 ओवर में 264 रन बनाए। कोर्टनी वेब के 83 रन की बदौलत दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 220 रन बनाए थे, उस दौरान बारिश से खेल रुक गया। दोबारा खेल शुरू होने पर उसे 47 ओवर में 243 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। अंतिम ओवर से पहले दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 239 रन बनाए थे।