फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Ravi Rampaul returns to West Indies World Cup squad after six years Sunil Narine out Jason Holder as reserve player

T-20 World Cup: वेस्टइंडीज की विश्व कप टीम में रामपॉल की छह साल बाद वापसी, सुनील नरेन बाहर, होल्डर बने रिजर्व खिलाड़ी

Fri, 10 Sep 2021 10:03 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Sep 2021 10:03 AM IST
सार

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप को देखते हुए अपनी टीम का एलान कर दिया है। विंडीज चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई टीम में रवि रामपॉल की छह साल बाद वापसी हुई है। इसके अलाव सिलेक्टर्स ने सुनील नरेन को विश्व कप टीम में शामिल नहीं किया है। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Ravi Rampaul returns to West Indies World Cup squad after six years Sunil Narine out Jason Holder as reserve player
वेस्टइंडीज की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 क्रिकेट विश्व कप के लिए क्रिकेट विंडीज ने अपनी टीम का एलान कर दिया। इस बार टी-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में किया है जिसकी शुरुआत 17 अक्तूबर से होगी। वेस्टइंडीज चयनकर्ताओं द्वारा घोषित की गई 15 सदस्यी टीम में रवि रामपॉल की छह साल बाद वापसी हुई है। इसके अलावा कुछ बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। 
विज्ञापन


रामपॉल की छह साल बाद वापसी

वेस्टइंडीज की टी-20 टीम में सबसे चौकाने वाला नाम तेज गेंदबाज रवि रामपॉल का है। उनकी छह साल बाद टीम में वापस आए हैं। रामपॉल 2012 टी-20 वर्ल्ड कप विजेता वेस्टइंडीज के सदस्य रहे थे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। क्रिकेट विंडीज के चयनकर्ता रोजर हार्पर ने कहा, रामपॉल बहुत ही अनुभवी गेंदबाज हैं, उनके आने टीम की गेंदाबाजी मजबूत होगी वह पॉवर प्ले में विकेट आउट करने में माहिर हैं, इसके अलावा वह डेथ ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं। उन्होंने आगे कहा, ऑलराउंडर रोस्टन चेज को  विश्व कप टीम में जगह मिली है, उन्होंने टी-20 खिलाड़ी के तौर पर अपनी उपयोगिता साबित की है, वह मौजूदा समय में कैरेबियन प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


सुनील नरेन को जगह नहीं

इसके अलावा वेस्टइंडीज की टी-20 वर्ल्ड कप टीम में रहस्यमय गेंदबाज सुनील नरेन को जगह नहीं दी गई है। जबकि पूर्व कप्तान जेसन होल्डर को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम मे शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज की टीम ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ ग्रुप एक में हैं। कैरेबियाई टीम 23 अक्तूबर को अपना पहला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम- कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फाबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, रोस्टन चेज, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, इविन लुइस, ओबेड मैक्कॉय, लेंडल सिमंस, रवि रामपॉल, आंद्रे रसेल, ओशाने थॉमस, हेडन वाल्श जूनियर।

रिजर्व खिलाड़ी- डारेन ब्रावो, शेल्डन कॉट्रेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed