फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Indian Tennis star Sania Mirza will stay away from social media in India-Pakistan high voltage match, know what is the reason

T-20 World Cup 2021: भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच में सोशल मीडिया से दूर रहेंगी सानिया मिर्जा, जानें क्या है वजह

Sun, 17 Oct 2021 09:35 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 17 Oct 2021 09:35 AM IST
सार

भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के दिन सोशल मीडिया से गायब रहेेंगी। दोनों देशों के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Indian Tennis star Sania Mirza will stay away from social media in India-Pakistan high voltage match, know what is the reason
सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान वाले मैच के दिन सोशल मीडिया से दूर रहने की योजना बना रही हैं। उन्होंने यह फैसला भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सोशल मीडिया पर बनने वाले जहरीले माहौल के चलते यह फैसला लिया है। यह दोनों टीमें दो साल बाद आपस में मैच खेलेंगी। भारत-पाकिस्तान के दरम्यान पिछला मुकाबला 16 जून 2019 को मैनचेस्टर में विश्व कप के दौरान खेला गया था। वहीं, टी-20 वर्ल्ड कप में इऩ दोनों धुर विरोधी टीम के बीच 24 अक्तूबर को मैच खेला जाएगा। 

विज्ञापन


जहरीले माहौल से बचने के लिए सोशल मीडिया से रहेंगी दूर

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए लिखा, भारत और पाकिस्तान मैच के दिन मैं जहरीले माहौल से बचने के लिए सोशल मीडिया से दूर हो रही हूं। सानिया ने रील कैप्शन में लिखा, बाय-बाय। मैच वाले दिन उनके सोशल मीडिया से दूर रहने की मुख्य वजह शोएब मलिक हैं। उन्होंने पाकिस्तान खिलाड़ी शोएब से शादी की थी। पाकिस्तान की टी-20 विश्व कप टीम में शोएब मलिक को जगह मिली है। वह पाकिस्तान के लिए कई वर्षों से इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar)



विश्व कप में भारत अजेय

पाकिस्तान आज तक भारत को विश्व कप मैच में हरा नहीं पाया है। दोनों टीमों के बीच अब तक 50 ओवर विश्व कप के तहत 7 मैच खेले गए हैं जिनमें भारत 7-0 से आगे है। वहीं टी-20 वर्ल्ड कप के तहत भारत-पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबले हुए जिनमें टीम इंडिया 4-0 से आगे है। दोनों देशों के बीच एक मुकाबला टाई रहा जिसे बॉल आउट में भारत ने अपने नाम किया था। इतना ही नहीं साल 2007 में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। कुल मिलाकर पाकिस्तान को विश्व कप मैच में भारत पर पहली जीत का इंतजार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed