फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Indian men cricket team trainer Nick Webb to quit after T20 World Cup

T-20 World Cup: ट्रेनर निक वेब विश्व कप के बाद छोड़ेंगे टीम इंडिया का साथ, जानें क्या है वजह

Thu, 07 Oct 2021 02:17 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 07 Oct 2021 02:17 PM IST
सार

भारतीय पुरुष टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निक वेब ने टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का साथ छोड़ने का फैसला किया है। वह 2019 से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Indian men cricket team trainer Nick Webb to quit after T20 World Cup
भारतीय खिलाड़ियों के साथ निक वेब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच निक वेब ने आगामी आईसीसी टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया का साथ छोड़ने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के निक साल में पांच या आठ महीने से अधिक इस पद रहना नहीं चाहते। वेब साल 2019 में शंकर बासू के हटने के बाद टीम के स्टेंथ और कंडीशनिंग कोच बने थे। अब वह अपना कार्यकाल आगे बढ़ाने के इच्छुक नहीं हैं क्योंकि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बाद उनके लिए अपने परिवार से बहुत लंबे समय तक दूर रहना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन

परिवार पहले

निक वेब के मुताबिक, मैंने हाल ही में बीसीसीआई को सूचना दे दी है कि मैं टी 20 विश्व कप के बाद अपने अनुबंध के विस्तार की मांग नहीं करूंगा। वेब ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दो साल बाद हाई प्रोफाइल नौकरी छोड़ने के कारणों के बारे में बताया है। वेब ने कहा, उन्होंने अपने परिवार को पहले वरीयता दी है। न्यूजीलैंड के नागरिकों को देश में प्रवेश करने के लिए कड़े स्वास्थ्य प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। वेब के मुताबिक यह निर्णय मेरे लिए आसान नहीं था लेकिन मैंने अपने परिवार को पहले रखा, न्यूजीलैंड में प्रवेश करने के इच्छुक न्यूजीलैंड के नागरिकों के लिए मौजूदा कोविड प्रतिबंध प्राथमिक कारण है। वर्तमान समय में अगर कोई न्यूजीलैंड में प्रवेश करता है तो उसे 14 दिन क्वारंटीन रहना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना सौभाग्य

निक के मुताबिक, भविष्य में इन प्रतिबंधों में ढील दी जा सकती है, लेकिन मेरे परिवार से दूर एक समय में 5-8 महीने के कार्यकाल के साथ आगे बढ़ने की अनिश्चितता ने मेरे लिए टी 20 विश्व कप से पहले इसे अस्थिर बना दिया है। मुझे यकीन नहीं है कि इस समय मेरा भविष्य क्या है, लेकिन मैं उत्साहित हूं, क्योंकि मैं अपनी भारतीय क्रिकेट टीम का टी-20 विश्व कप में मार्ग दर्शन करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय टीम की उपलब्धियों के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा पिछले दो वर्ष से ज्यादा समय से मुझे भारत और भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य और सम्मान मिला है, हमने इस दौरान एक टीम के रूप में बहुत कुछ हासिल और विकसित किया है, एक टीम के रूप में हमने इतिहास रचा, हमने मैच जीते और मैच हारे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed