फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 India vs England Warm up match live streaming when and where how to watch online cricket match telecast

T-20 World Cup 2021: भारत-इंग्लैंड के बीच आज खेला जाएगा वार्म-अप मैच, कब-कहां और कैसे देखें मैच की LIVE स्ट्रीमिंग

Mon, 18 Oct 2021 12:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 18 Oct 2021 12:19 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 क्रिकेट विश्व कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले आज इंग्लैंड के खिलाफ पहला अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला उन भारतीय खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद होगा जो हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 India vs England Warm up match live streaming when and where how to watch online cricket match telecast
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में भारतीय टीम के सितारों को देखने के बाद अब समय आ गया है कि उनका एक्शन नीली जर्सी में देखने को मिले। टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना अभियान शुरू करने से पहले आज इयोन मॉर्गन की टीम इंग्लैंड के खिलाफ वार्म-अप मैच खेलेगी। हालांकि इस मैच को आधिकारिक दर्जा नहीं दिया गया है। यह मैच उन भारतीय खिलाड़ियों के लिेए फायदेमंद होगा जिन्होंने हाल ही में आईपीएल के दौरान संघर्ष कर रहे थे। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मुकाबला भले ही अभ्यास मैच हो लेकिन इसे जीतने लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। आइए आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वार्म-अप मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड  के बीच वार्म-अप मैच?

आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच 18 अक्तूबर यानी सोमवार को खेला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा मैच? 

भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मैच आईसीसी एकेडमी ग्राउंड दुबई में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


कितने बजे शुरू होगा भारत और इंग्लैंड के बीच वार्म-अप मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला वार्म-अप मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। 

किस चैनल पर होगा मैच का लाइव प्रसारण?

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले वार्म-अप मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यहां पर फैंस हिंदी और अंग्रेजी भाषा में लाइव मैच का आनंद ले सकते हैं।

ऐसे देखें ऑनलाइन एक्शन

डिजिटल माध्यम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉट स्टार पर उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed