फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T-20 World Cup 2021 Former criceter Sunil Gavaskar on R Ashwin inclusion for T20 WC said he is just given consolation cup

T-20 World Cup: अश्विन को लेकर गावस्कर ने दिया बयान, कहा- सिर्फ सांत्वना देने के लिए हुआ विश्व कप टीम में चयन

Thu, 16 Sep 2021 11:59 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Sep 2021 11:59 AM IST
सार

आर अश्विन को टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने के बाद सुनील गावस्कर ने बयान दिया है। उनका कहना है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में शायद ही मौका मिलेगा। बीसीसीआई चयनकर्तानओं ने अश्विन को सिर्फ सांत्वना देने के लिए उनका चयन किया है। 

विज्ञापन
T-20 World Cup 2021 Former criceter Sunil Gavaskar on R Ashwin inclusion for T20 WC said he is just given consolation cup
आर अश्विन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने बीते दिनों टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान किया। चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले आर अश्विन चर्चा का विषय रहे। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चार टेस्ट मैचों में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर अश्विन को किसी भी मैच की प्लेइंग इलेवन शामिल नहीं किया गया था। लेकिन विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में उनके चयन ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। अब अश्विन के विश्व कप टीम में चयन को लेकर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बयान दिया है। 

विज्ञापन

चार साल बाद हुई अश्विन की वापसी

सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज में आर अश्विन की चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जमैका में खेला था। टीम में उनकी वापसी के बाद से क्रिकेट फैंस उन्हें नीली जर्सी में देखने के लिए उत्सुक हैं। लेकिन पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि शायद ही उन्हें विश्व कप की प्लेइंग इलेवन में मौका मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना देने के लिए हुआ विश्व कप टीम में चयन

मीडिया से बात करते हुए 15 सदस्यीय भारतीय विश्व कप टीम के बारे में उन्होंने कहा, अश्विन का चयन सिर्फ 'सांत्वना कप' के लिए किया गया है। गावस्कर का मानना है कि चयनकर्ताओं ने उऩ्हें सिर्फ सांत्वना देने के लिए विश्व कप दल में शामिल किया है। क्योंक उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने के का मौका नहीं मिला था। गावस्कर ने कहा, अश्विन की वापसी अच्छी बात है, हमें इसका इंतजार करना होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है या नहीं, आपने उनका 15 सदस्यीय टीम में चयन किया है, इससे पहले वह इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में शामिल किए गए थे लेकिन अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। इसलिए उनकी निराशा कम करने और उन्हें सांत्वना देने के लिए विश्व कप टीम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन

धोनी के अनुभव का टीम को मिलेगा फायदा

आर अश्विन के अलावा जब उनसे एमएस धोनी को टीम का मेंटोर बनाये जाने के बारे में पूछा गया तो इस सवाल  के जवाब में सुनील गावस्कर ने कहा, धोनी को टीम का मेंटोर बनाने का लाभ भारत को टूर्नामेंट के दौरान मिलेगा। उन्होंने कहा, एमएस धोनी को टीम का मेंटोर बनाए जाना अश्विन के चयन से कहीं बड़ी बात है, वह 2007 और 2011 में भारत की कप्तानी करते हुए विश्व कप जीत चुके हैं, यदि वह भारतीय कैंप में हैं तो इसका लाभ टीम को मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed