{"_id":"613d93c88ebc3eca8223bbdc","slug":"t-20-world-cup-2021-former-australia-captain-ian-chappell-said-on-the-selection-of-r-ashwin-middle-order-of-team-india-will-have-to-be-reshuffled-to-give-place-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीफ: आर अश्विन पर बोले दिग्गज इयान चैपल, बेस्ट टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन जरूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तारीफ: आर अश्विन पर बोले दिग्गज इयान चैपल, बेस्ट टीम इंडिया के लिए प्लेइंग इलेवन में चयन जरूरी
Sun, 12 Sep 2021 11:14 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:14 AM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि भारतीय चयनकर्ताओं को आर अश्विन को हमेशा अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह देनी चाहिए। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन को खेले गए चार टेस्ट मैचों में मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
आर अश्विन
- फोटो : PTI
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने भारतीय क्रिकेट टीम कि जाकर तारीफ की है। पूर्व कप्तान ने भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की प्रशंसा करते हुए कहा वह अहम खिलाड़ी है। टीम इंडिया में आर अश्विन को हमेशा अंतिम एकादश में जगह दिए जाने की जरूरत है।
टेस्ट सीरीज में नहीं मिला अश्विन को मौका
हाल ही में इंग्लैंड दौर पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के दौरान भारतीय टीम में आर अश्विन को मौका नहीं दिया गया। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज के चार मुकाबले हुए। जबकि मैनचेस्टर में खेला जाने वाला पांचवां और अंतिम मैच कोरोना संक्रमण के डर की वजह से रद्द कर दिया गया। क्योंकि कोच रवि शास्त्री समेत भारतीय खेमे में शामिल कई लोग कोविड-19 के संक्रमण का शिकार हो गए थे।
बेहतरीन है भारतीय टीम
ईएसपीएनक्रिकइंफो के अपने ब्लॉग में इयान चैपल कहा, भारतीय टीम बहुत अच्छी है और इसमें कोई संदेह नहीं है, टीम ऩे अपनी योग्यता ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतकर और इंग्लैंड में बेहतर प्रदर्शन कर साबित की है। टीम इंडिया ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
बेस्ट टीम इंडिया के लिए अश्विन जरूरी
इयान चैपल ने कहा, भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम में आर अश्विन शामिल हैं, वह सभी परिस्थियों में बेहतरीन गेंदबाज हैं वह ऑस्ट्रेलिया में साबित कर चुके हैं, इसलिए भारत को जरूरत है कि उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन टीम में रखे। उन्होंने आगे कहा कि एक अच्छा चयन ही टीम को बेहतर बनाता है और हमेशा मैच जीतने की प्राथमिकता होनी चाहिए। एक उपलब्धि प्राप्त होने के बाद हमारी दूसरी पर नजर होनी चाहिए।
मध्यक्रम में भारत को करना होगा फेरबदल
इयान चैपल के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ताओं को आर अश्विन को टीम में शामिल करने के लिए प्राथमिकता देनी चाहिए ऐसा मध्य़क्रम में फेरबदल से संभव है। यह एक सफल टीम के लिए मुश्किल है क्योंकि विराट कोहली की टीम अपने आपको साबित कर चुकी है।