फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy: Mohammed Shami younger brother Kaif gets Bengal call-up 

सैयद मुश्ताक ट्रॉफी: मजूमदार को बंगाल टीम की कमान, मोहम्मद शमी के भाई को भी मिली जगह

Fri, 01 Jan 2021 06:12 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 01 Jan 2021 06:12 PM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy: Mohammed Shami younger brother Kaif gets Bengal call-up 
शमी - फोटो : सोशल मीडिया

अनुभवी बल्लेबाज अनुस्तूप मजूमदार को अभिमन्यु ईश्वरन की जगह आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बंगाल का कप्तान बनाया गया है। श्रीवत्स गोस्वामी टीम के उपकप्तान होंगे। वहीं, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ को भी शामिल किया गया है। कैफ हरफनमौला खिलाड़ी है, जो तेज गेंदबाजी करते है।

विज्ञापन


मजूमदार ने पिछले सत्र में अपने दम पर टीम को फाइनल में पहुंचाया था, जिसका पुरस्कार उन्हें कप्तानी के तौर पर मिला है। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) ने हालांकि बताया कि 36 साल के मजूमदार को सिर्फ घरेलू टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया गया है ताकि ईश्वरन के ‘कप्तानी के बोझ’ को कम किया जा सकें।
विज्ञापन


सीएबी से जारी बयान में कहा गया, 'सीएबी अध्यक्ष अभिषेक डालमिया और मानद सचिव स्नेहाशीष गांगुली ने मजूमदार, गोस्वामी और ईश्वरन से बात कर इस फैसले से अवगत करा दिया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि कप्तानी के बोझ से मुक्त होकर ईश्वरन खुल कर खेल पाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की टीम 10 से 31 जनवरी तक खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, असम और हैदराबाद के साथ ग्रुप बी है। टीम को हालांकि घरेलू मैदान में मैच खेलने का फायदा मिलेगा।

बंगाल टीम:
अनुस्तूप मजुमदार (कप्तान), श्रीवत्स गोस्वामी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, मनोज तिवारी, सुदी चटर्जी, इशान पोरेल, रित्विक रॉय चौधरी, विवेक सिंह, शाहबाज अहमद, अर्नब नंदी, मुकेश कुमार, आकाश दीप, अभिषेक दास, अभिषेक दास , मोहम्मद कैफ, अरित्र चटर्जी, सुवनकर बाल, रितिक चटर्जी, प्रयास रे बर्मन, कैफ अहमद, रविकांत सिंह।

यूपी टीम का एलान, रैना और भुवनेश्वर की वापसी

उधर, उत्तर प्रदेश ने भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टीम की कमान प्रियम गर्ग संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सुरैश रैना को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल के 13वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भुवी चोटिल हो गए थे। वहीं, रैना ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद वह आईपीएल के 13वें सीजन में खेलने के लिए दुबई भी पहुंचे, लेकिन निजी कारणों से टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही स्वदेश लौट आए। बता दें कि यूपी अपना पहला मैच 10 जनवरी को बंगलूरू में पंजाब के खिलाफ खेलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed