{"_id":"5c869c51bdec2213f10dcf47","slug":"syed-mushtaq-ali-trophy-gujarat-ousted-railway","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी: गुजरात ने किया रेलवे को खिताब की दौड़ से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैयद मुश्ताक टी-20 ट्रॉफी: गुजरात ने किया रेलवे को खिताब की दौड़ से बाहर
Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
पीयूष चावला
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला (3/12) की उम्दा गेंदबाजी के बाद पीयूष तंवर (55) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत गुजरात ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण में रेलवे को सात विकेट से पराजित कर दिया।
विज्ञापन
यह रेलवे की लगातार तीसरी हार है और वह खिताब की दौड़ से बाहर हो गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे ने हर्ष त्यागी (32*) और अमित (23) की मदद से नौ विकेट पर 110 रन बनाए। गुजरात ने लक्ष्य को 14.1 ओवर में तीन विकेट पर 112 रन बनाकर हासिल कर लिया। पार्थिव पटेल ने 25 और अक्षर पटेल ने नाबाद 20 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
जय ने दिलाई मुंबई को विजय
जय बिस्ट (73) की नाबाद अर्द्धशतकीय पारी से मुंबई ने रणजी चैंपियन विदर्भ को छह विकेट से रौंद दिया। विदर्भ से मिले 138 रन के लक्ष्य को मुंबई ने 15.4 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर जय के अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 और सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले तुषार देशपांडे (3/38) और शार्दूल ठाकुर (2/21) के सामने विदर्भ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 137 रन ही बना पाई। उमेश यादव और ऋषभ राठौड़ ने 26-26, गणेश सतीश ने 24 और जितेश शर्मा ने 20 रन की पारी खेली।