फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy Arjun Tendulkar bowls career best took four wickets against Hyderabad for goa

Syed Mushtaq Ali Trophy: अर्जुन तेंदुलकर ने की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, हैदराबाद के खिलाफ बरपाया कहर

Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोहित राज Updated Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
सार

अर्जुन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तिलक वर्मा समेत हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, अर्जुन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद गोवा की टीम मैच नहीं जीत सकी।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy Arjun Tendulkar bowls career best took four wickets against Hyderabad for goa
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हैदराबाद के खिलाफ खतरनाक गेंदबाजी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने गोवा की ओर से खेलते हुए चार विकेट लिए। उन्होंने चार ओवर में सिर्फ 10 रन दिए। अर्जुन ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में तिलक वर्मा समेत हैदराबाद के अनुभवी बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि, अर्जुन की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के बावजूद गोवा की टीम मैच नहीं जीत सकी।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर गोवा ने गेंदबाजी का फैसला किया। अर्जुन ने तीसरे ओवर में ही हैदराबाद को पहला झटका दिया। उन्होंने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर विकेटकीपर प्रतीक रेड्डी (तीन रन) को सुयश प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया। इसके बाद तन्मय अग्रवाल और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 112 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को दर्शन मिसाल ने तोड़ा। उन्होंने तन्मय (55 रन) को प्रभुदेसाई के हाथों कैच कराया।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने आखिरी ओवरों में खतरनाक गेंदबाजी की। उन्होंने राहुल बुद्धि (आठ रन), रवि तेजा (चार रन) और तिलक वर्मा (62 रन) को आउट किया। तिलक आईपीएल में अर्जुन की टीम मुंबई इंडियंस के लिए ही खेलते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। बीसीसीआई ने अर्जुन की गेंदबाजी के वीडियो का लिंक ट्विटर पर शेयर किया।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ
विज्ञापन

गोवा की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। उसके लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। आदित्य कौशिक (33 रन), तुनिश सावकर (23 रन), एकनाथ केरकर (19 रन), स्नेहल सुहास (12) और सुयश प्रभुदेसाई (12 रन) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। गोवा की टीम 18.5 ओवर में 140 रनों पर सिमट गई। रवि तेजा ने चार और अनिकेत रेड्डी ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed