फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC will start cricket for good coaching clinic program in T20 World Cup 2022

T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ

Fri, 14 Oct 2022 02:54 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 14 Oct 2022 02:54 PM IST
सार

लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ मिलकर क्रिकेट 4 गुड कोचिंग क्लीनिक प्रोग्राम चला रहे हैं। इसके तहत हर देश के साथ 40 बच्चे भाग लेंगे। 
 

विज्ञापन
ICC will start cricket for good coaching clinic program in T20 World Cup 2022
आईसीसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण के नई पहल शुरू की है। इसमें यूनिसेफ भी आईसीसी के साथ है। इसके जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा दिया जाएगा। इसकी शुरुआत ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से होगी। इस टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सबी 16 टीमें ‘‘क्रिकेट 4 गुड कोचिंग क्लीनिक’’ प्रोग्राम चलाएंगी, जिसमें हर टीम के साथ 40 बच्चे भाग लेंगे। इन बच्चों को अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स के साथ मिलने का मौका मिलेगा और वे लैंगिक समानता के बारे में भी सीखेंगे। 
विज्ञापन


Mohammad Shami: ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद शमी के लिए नई परेशानी, फोटो शेयर कर दी जानकारी
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच ने इस पर कहा,‘‘एक बेटी का पिता होने के नाते मुझे क्रिकेट के जरिए लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए आईसीसी और यूनिसेफ के बीच साझेदारी का समर्थन करने में गर्व है।’’ फिंच के अलावा भारत के विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी भी बेटियों के पिता हैं और ये दोनों दिग्गज क्रिकेटर भी इस पहल का हिस्सा होंगे। 

T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास

टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच 23 अक्तूबर को पाकिस्तान के साथ है। यह टूर्नामेंट दो भागों में खेला जाएगा। पहले क्वालीफायर राउंड के मुकाबले होंगे, जिनकी शुरुआत 16 अक्तूबर से हो रही है। इस राउंड में दोनों ग्रुप की शुरुआती दो टीमें सुपर-12 में जगह बनाएंगी। कुल मिलाकर पहले राउंड में खेलने वाली टीमों में टॉप चार में रहने वाली टीमें अगले राउंड में भी पहुंचेंगी। 

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया गए भारत के कितने खिलाड़ी खेल चुके हैं टी20 वर्ल्ड कप, किसके पास सबसे ज्यादा अनुभव?
विज्ञापन

सुपर 12 के मुकाबले 22 अक्तूबर से शुरू होंगे। पहला मैच न्यूजीलैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच है। सुपर-12 में दोनों ग्रुप की शुरुआती दो टीमें सेमीफाइनल राउंड में जगह बनाएंगी। सेमीफाइनल मैच नौ नवंबर से शुरू होंगे। फाइनल मैच 13 नवंबर को मेलबर्न के मैदान में खेला जाएगा। 

IND vs PAK: 2027 तक पाकिस्तान के साथ कोई सीरीज नहीं खेलेगा भारत, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड से हर साल होंगे मुकाबले
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed