देश में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी शुरू हो चुकी है। अलग-अलग राज्यों की टीमों के बीच रोजाना टी-20 का घमासान देखने को मिल रहा है। महामारी के बीच लंबे समय बाद देश में शुरू हुई इस क्रिकेट श्रृंखला में हर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में लगा है। इसी क्रम में बुधवार को एक नया इतिहास रचा गया जब मेघालय के विकेटकीपर और कप्तान पुनीत बिष्ट ने चौकों-छक्कों की बरसात करते हुए एक नया विश्व कीर्तिमान बना दिया।
2 of 5
पुनीत बिष्ट
- फोटो : Social Media
बिष्ट ने मिजोरम के खिलाफ मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 51 गेंदों में 146 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी आतिशी पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और 17 गगनचुंबी छक्के लगाए। अगर बाउंड्री की बात करें तो उन्होंने अपनी 146 रनों की पारी में 126 रन सिर्फ चौके-छक्के से ही बनाए। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 286 से अधिक की रही। बिष्ट की इस पारी की बदौलत मेघालय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 230 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
3 of 5
पुनीत बिष्ट
- फोटो : Social media
मेघालय के इस 34 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी तूफानी पारी के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वे अब टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल के नाम दर्ज था।
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : twitter@IPL
राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2020 में आरसीबी के खिलाफ 132 रनों की पारी खेली थी। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं झारखंड की तरफ से खेलने वाले ईशान किशन जिन्होंने 2019 में 113 रनों की नाबाद पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि टी-20 का यह रिकॉर्ड तीनों बार भारतीय विकेटकीपरों ने ही बनाए और बिगाड़े हैं। इस उपलब्धि को आज तक कोई अन्य खिलाड़ी हासिल नहीं कर पाया है।
5 of 5
पुनीत बिष्ट
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि दिल्ली में जन्मे बिष्ट ने 2007 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया था। उस वक्त उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी में 13 गेंदों में 21 रन बनाए थे। यही नहीं उस मैच में टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने भी डेब्यू किया था। दिल्ली की तब की टीम में गौतम गंभीर, इशांत शर्मा और शिखर धवन जैसे स्टार खिलाड़ी भी शामिल थे। बात करें बिष्ट के टी-20 करियर की तो उन्होंने अब तक 51 मुकाबले खेले हैं और करीब की 20 की औसत से 789 रन बनाए हैं। मिजोरम के खिलाफ लगाया गया शतक उनकी पहली शतकीय पारी है।