फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali T20 Trophy Day 5 report Rahul Chahar claims hattrick along with 5 fer against madhya pradesh

Syed Mushtaq Ali T20: राहुल चाहर की हैट्रिक समेत पांच विकेट, मुंबई की हार समेत जानें चौथे दिन की पूरी रिपोर्ट

Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 14 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali T20 Trophy Day 5 report Rahul Chahar claims hattrick along with 5 fer against madhya pradesh
राहुल चाहर (फाइल फोटो) - फोटो : social media

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में बुधवार का दिन काफी रोमांचक रहा। यहां हुए अलग-अलग मुकाबलों में कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ी। पुनीत बिष्ट और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जहां बल्ले से कमाल किया और वहीं गेंदबाजी में राहुल चाहर ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा। राजस्थान की तरफ से खेल रहे चाहर ने यहां मध्य प्रदेश के खिलाफ खेले गए एक मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी की। उन्होंने ना सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि मैच में पांच विकेट भी चटकाए।

विज्ञापन


इंदौर में खेले गए एलीट ग्रुप डी के मुकाबले में राहुल ने चार ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर पांच खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया। इस दौरान उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद कोटे की दूसरे ओवर के पहली गेंद पर एक खिलाड़ी को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। यही नहीं उन्होंने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर भी एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा। उन्होंने शुरुआत के दो ओवर में मात्र सात रन देकर चार विकेट चटका लिए थे। 
विज्ञापन


राहुल की गेंदबाजी और महिपाल लोमरोर की 27 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी की बदौलत राजस्थान ने मध्य प्रदेश की टीम को 10 रनों से हरा दिया। 

Elite D (इंदौर)

  • राजस्थान ने मध्य प्रदेश को 10 रन से हराया
  • सौराष्ट्र ने अवि बरोट (93) और प्रेरक मांकड़ (59) की मदद से विदर्भ को हराया।
  • गोवा ने आदित्य कौशिक (78) की मदद से सर्विसेज को पांच विकेट से हराया।

Elite E (मुंबई)

  • केरल ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की शतकीय पारी के दम पर मुंबई को आठ विकेट से हराया।
  • दिल्ली ने आंध्र प्रदेश को छह विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
  • हरियाणा ने पांडिचेरी को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

प्लेट (चेन्नई)

  • मेघालय ने पुनीत बिष्ट की 146* रनों की पारी के दम पर मिजोरम को 130 रनों से हराया।
  • बिहार ने सिक्किम को आठ विकेट से हराया।
  • चंडीगढ़ ने मणिपुर को 112 रनों से पटखनी दी।
  • नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश नौ विकेट से रौंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed