{"_id":"6c4e4790-16f0-11e2-bd1a-d4ae52bc57c2","slug":"sydney-sixers-continue-winning-row","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगा सिडनी सिक्सर्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगा सिडनी सिक्सर्स
केपटाउन/खेल डेस्क
Updated Mon, 15 Oct 2012 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जबरदस्त फार्म में चल रही सिडनी सिक्सर्स की टीम मंगलवार को जब यार्कशायर के खिलाफ उतरेगी तो उसका इरादा जीत की लय को बरकरार रखना होगा। बिग बैश चैंपियन सिडनी सिक्सर्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अच्छे फार्म में चल रहे हैं। गेंदबाजों ने भी चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में बढ़िया गेंदबाजी की थी।
इस मैच में एक बार फिर सिडनी का सारा दारोमदार आलराउंडर शेन वाटसन और मोएसिस हेनरिक्स पर होगा। दोनों ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बैट के साथ ही बाल से भी जबरदस्त प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर यार्कशायर के पास कोई बड़ा नाम नहीं है लेकिन एक यूनिट के तौर पर यह टीम किसी भी टीम को चौंका सकती है।
क्वालीफाइंग मुकाबलों में त्रिनिदाद एंड टोबैगो के खिलाफ 64 रन की नाबाद पारी खेलने वाले गैरी बैलेंस से उसे काफी उम्मीद होगी। इसके अलावा फिल जैक्स, आदिल राशिद और अनुभवी रेयान साइडबॉटम भी टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।