फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syazrul Idrus becomes the first bowler to take seven wickets in T20 cricket, covers China for 23 runs

Syazrul Idrus Record: टी-20 क्रिकेट में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने सियाजरूल, चीन को 23 रन पर समेटा

Wed, 26 Jul 2023 10:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुआलालंपुर Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 10:18 PM IST
सार

चीन 11.2 ओवर में 23 रन पर ढेर हो गया। उसका कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। वेइ गुओ लेइ ने सर्वाधित सात रन बनाए। मलयेशिया ने 4.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन
Syazrul Idrus becomes the first bowler to take seven wickets in T20 cricket, covers China for 23 runs
Syazrul Idrus - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयेशिया के तेज गेंदबाज सियाजरूल इद्रुस टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पुरुषों के मैच में सात विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने टी-20 विश्वकप एशिया बी क्वालिफायर में चीन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। इद्रुस ने आठ रन देकर सात विकेट लिए जिसकी मदद से मलयेशिया ने चीन को आठ विकेट से हराया। इद्रुस ने सभी विकेट बोल्ड करके हासिल किए।
विज्ञापन


चीन 11.2 ओवर में 23 रन पर ढेर हो गया। उसका कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच सका। वेइ गुओ लेइ ने सर्वाधित सात रन बनाए। मलयेशिया ने 4.5 ओवर में दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। इस टूर्नामेंट के विजेता को नवंबर में नेपाल में होने वाले एशिया क्षेत्रीय फाइनल में प्रवेश मिलेगा जिसमें से शीर्ष दो टीमें 2024 में टी-20 विश्वकप खेलेंगी।
विज्ञापन


अब तक 22 टी-20 खेल चुके 32 वर्ष के इद्रुस ने नाइजीरिया के पीटर ओहो का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने सियरा लियोन के खिलाफ 2021 में पांच रन देकर छह विकेट लिए थे। तीसरे नंबर पर भारत के दीपक चाहर हैं जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2019 में सात रन देकर छह विकेट चटकाए थे। समग्र रूप से वह इस सूची में दिनेश नकरानी के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने युगांडा के खिलाफ 2021 में सात रन देकर छह विकेट हासिल किए थे। नीदरलैंड की फ्रेडरिक ओवरदिज्क के नाम महिला और पुरुष दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है जिन्होंने फ्रांस के खिलाफ 2021 में तीन रन देकर सात विकेट चटकाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed