फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SWOT analysis of mumbai indians team strong opening pair but lack of depth in batting

IPL 2022: मुंबई की ओपनिंग जोड़ी दमदार, लेकिन स्पिन गेंदबाजी बड़ी समस्या, जानें टीम की कमजोरी और मजबूती

Wed, 23 Mar 2022 06:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 23 Mar 2022 06:36 PM IST
सार

मुंबई की टीम का टॉप ऑर्डर काफी मजबूत है, लेकिन निचले क्रम में कोई अच्छा बल्लेबाज नहीं है। वहीं स्पिन गेंदबाजी टीम की बड़ी समस्या है। मुरुगन अश्विन के अलावा कोई अच्छा स्पिनर मुंबई के पास नहीं है। 
 

विज्ञापन
SWOT analysis of mumbai indians team strong opening pair but lack of depth in batting
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस पांच बार यह टूर्नामेंट अपने नाम कर चुकी है। रोहित की कप्तानी वाली यह टीम पिछले कई सालों से टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में शामिल रही है, लेकिन मेगा ऑक्शन के बाद मुंबई की टीम बदल गई है। अब यह टीम पहले की तरह संतुलित नहीं है और इस साल मुंबई के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना बड़ी चुनौती होगी। अभी भी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं, लेकिन इस टीम में कई कमजोरियां भी हैं। खासकर स्पिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी क्रम में गहराई न होना प्रमुख हैं। 
विज्ञापन


यहां हम मुंबई की टीम की मजबूती और कमजोरी के बारे में बता रहे हैं। टूर्नामेंट में इस टीम को कहां काम करना होगा और कैसे मुंबई पहले की तरह संतुलित टीम बन सकती है। 
विज्ञापन


टॉप ऑर्डर बना मुंबई की मजबूती 
रोहित शर्मा और ईशान किशन के रूप में मुंबई के पास दो बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाज हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड और डेवाल्ड ब्रेविस जैसे खिलाड़ी टीम की मजबूत कड़ी बन सकते हैं। ब्रेविस के अलावा इस टीम के शुरुआती पांच खिलाड़ी टी-20 के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल हैं और किसी भी टीम के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा मुंबई के पास जसप्रीत बुमराह के रूप में दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज है, जो अंत के ओवरों में विकेट लेने के अलावा कंजूसी से रन देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन गेंदबाजी होगी चिंता का विषय
मुंबई की बल्लेबाजी में गहराई नहीं है। शुरुआती पांच बल्लेबाजों के छोड़ दिया जाए तो टीम के पास कोई अच्छा फिनिशर नहीं है, जो टीम को शुरुआती झटकों से उबारकर मैच जिता सके। अगर किसी मैच में टीम के शुरुआती बल्लेबाज सस्ते में आउट हो जाते हैं तो पूरी टीम छोटे स्कोर पर सिमट सकती हैं। वहीं गेंदबाजी में भी रोहित के पास ज्यादा विकल्प नहीं होंगे। अगर किसी गेंदबाज की पिटाई होती है तो भी उनके पास ज्यादा विकल्प नहीं होंगे, जिससे वो बाकी के ओवर करवा सकें, जैसा पहले था। 

स्पिन गेंदबाजी मुंबई की सबसे बड़ी समस्या है। मुरुगन अश्विन के अलावा उनके पास कोई अच्छा स्पिन गेंदबाज नहीं है। जोफ्रा आर्चर इस सीजन में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह राइली मेरिडिथ, डेनियल स्मस जैसे  गेंदबाज हैं, लेकिन किसी के पास ज्यादा अनुभव नहीं है। 

अपने दम पर मैच पलट सकते हैं ये खिलाड़ी
आईपीएल के 213 मैचों में 31.17 के औसत से 5,611 रन बनाने वाले रोहित शर्मा टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। वो किसी भी दिन अपने दम पर टीम को मैच जिता सकते हैं। उनके अलावा ईशान किशन भी कुछ ओवरों में ही मैच पलटने का माद्द रखते हैं। वो 61 आईपीएल मैचों में 136 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 1,452 रन बना चुके हैं। टिम डेविड भले ही पहली बार आईपीएल खेल रहे हों, लेकिन उन्होंने 153 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और आखिरी के ओवरों में वो उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। वो पारवप्ले में विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं और अंत के ओवरों में भी रन रोकने के साथ विकेट ले सकते हैं। बीच में साझेदारी तोड़ने के मामले में भी बुमराह सबसे आगे हैं। वो हर मैच में टीम के लिए सबसे उपयोगी गेंदबाज रहेंगे। 


मुंबई की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, संजय यादव, टायमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed