फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   suspense on virendra sehwag partner in test match

चेन्नई टेस्ट में वीरेंद्र सहवाग के साथी पर सस्पेंस

Wed, 20 Feb 2013 07:51 PM IST
चेन्नई/खेल डेस्क
चेन्नई/खेल डेस्क Updated Wed, 20 Feb 2013 07:51 PM IST
विज्ञापन
suspense on virendra sehwag partner in test match

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुटी भारतीय टीम की सलामी जोड़ी को लेकर सस्पेंस अभी खत्म नहीं हुआ है। पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम में वीरेंद्र सहवाग, मुरली विजय और शिखर धवन बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल हैं।

विज्ञापन


सहवाग का अंतिम एकादश में स्थान पक्का है लेकिन उनका साथी कौन होगा इसके बारे में अभी टीम प्रबंधन ने खुलासा नहीं किया है। टीम प्रबंधन अभी भी इस असमंजस में हैं कि वीरू के साथ बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन को मौका दें या फिर स्थानीय खिलाड़ी मुरली विजय को मैदान में उतारे।
विज्ञापन


यदि आंकड़ों पर नजर डाले तो अनुभव के आधार पर विजय का पलड़ा ज्यादा भारी लगता है। 28 वर्षीय विजय के पास 12 टेस्ट मैचों का अनुभव है। दिलचस्प बात यह है कि 2008 में उन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ ही नागपुर से टेस्ट कैरियर का आगाज किया था। मुरली के नाम एक शतक और दो पचासों के साथ कुल 609 रन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 27 वर्षीय शिखर धवन को अभी टेस्ट कैरियर का आगाज करना है। उनके पास सिर्फ पांच वन-डे और एक ट्वंटी-20 मैच का अनुभव है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पहले टेस्ट मैच में वीरेंद्र सहवाग के साथ विजय पारी की शुरुआत करने के लिए उतर सकते हैं।

विजय और धवन ने किया जमकर अभ्यास
मुरली विजय और शिखर धवन ने बुधवार को चेन्नई के चेपक मैदान पर अभ्यास सत्र के दौरान जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। पहले विजय मैदान पर पहुंचे और उन्होंने लंबे समय तक नेट्स पर बल्लेबाजी की। विजय के बाद मैदान पर पहुंचे शिखर धवन ने भी बल्लेबाजी कर पसीना बहाया। नेट्स पर बल्लेबाजी के लिए पहुंचने से पहले और फिर अभ्यास सत्र समाप्त होने के बाद वह कोच डंकन फ्लेचर के साथ गहन बातचीत करते हुए दिखे।


अभ्यास सत्र में मीडियम पेसर इशांत शर्मा ने भी काफी लंबे समय तक गेंदबाजी की। स्पिनर रविंद्र जडेजा ने भी नेट्स पर काफी समय बिताया। लेकिन आर अश्विन और प्रज्ञान ओझा ने ज्यादातर समय सचिन तेंदुलकर, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली को गेंदबाजी की। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह थोड़े रिलेक्स के मूड में दिखे और उन्होंने सिर्फ थोड़ी देर गेंदबाजी कर हाथ खोले।

आंकड़े---
मुरली विजय
टेस्ट ----- रन ----- सर्वाधिक ----- औसत ----- शतक ----- पचासे
12 ----- 609 ----- 139 ----- 30.45 ----- 01 ----- 02

वन-डे ----- रन ----- सर्वाधिक ----- औसत
11 ----- 196 ----- 33 ----- 17.81

टी-20 ----- रन ----- सर्वाधिक
07 ----- 48 ----- 48

शिखर धवन
वन-डे ----- रन ----- सर्वाधिक ----- औसत ----- पचासे
05 ----- 69 ----- 51 ----- 13.80 ----- 01

टी-20 ----- रन
01 ----- 05

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed