फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sushil Doshi Prediction Preview India vs England WC 2023 Match Sushil Doshi Analysis Australia vs New Zealand

सुशील दोशी की कलम से: दूसरी टीमों का खेल बिगाड़ सकता है इंग्लैंड, भारत के लिए फॉर्म को बनाए रखना बड़ी चुनौती

Sun, 29 Oct 2023 09:53 AM IST
Sushil Doshi सुशील दोशी
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:53 AM IST
सार

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का दावा मजबूत कर लिया है। वहीं, आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। इस मुकाबले को लेकर मशहूर कमेंटेटर सुशील दोशी ने अपनी राय रखी है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Sushil Doshi Prediction Preview India vs England WC 2023 Match Sushil Doshi Analysis Australia vs New Zealand
सुशील दोशी की कलम से - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमस्कार! मैं सुशील दोशी एक बार फिर से आपका स्वागत करता हूं। विश्व कप के मुकाबले इस तरह से हो रहे हैं कि हमारे रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का जो धर्मशाला में मुकाबला हुआ, उसमें इतने रन लुटाए गए कि गेंदबाज सोचने लगे कि उनके होने का क्या मतलब है। इस तरह का पिच था ये जहां गेंदबाजों को लगता था कि उनके हाथ पैर बांध दिए गए हैं और बल्लेबाज रनों की बड़ी फसल काटते रहे।
विज्ञापन


हमने देखा कि गेंदबाज किस तरह मामूली साबित होते रहे। पहले ऑस्ट्रेलिया ने 389 रन का लक्ष्य रखा। जबकि ऐसा लगता था कि इतना बड़ा लक्ष्य कोई भी टीम प्राप्त नहीं कर सकती है, लेकिन न्यूजीलैंड ने जिस तरह से इस लक्ष्य का पीछा किया, उसने लोगों के दिल जीत लिए। देखिए पिच कैसा भी हो, लेकिन दबाव इतना बड़ा होता है 389 रन के लक्ष्य का कि आप उसका पीछा करते हुए कहीं न कहीं लड़खड़ा जाते हैं या हिचक जाते हैं, लेकिन न्यूजीलैंड लगभग जीत की राह पर बढ़ गया था और ऑस्ट्रेलिया पराजय की कगार पर आ गया था। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच पांच रन से जीता। तो बहुत ही रोमांचकारी मुकाबला था।
विज्ञापन


James Neesham was run out off the penultimate ball in a cliffhanger, Australia vs New Zealand, World Cup 2023, Dharamsala, October 28, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन

रन आउट होने के बाद नीशम

देखिए ऑस्ट्रेलिया एक तरह से बड़ी चुनौती प्रस्तुत कर रहा है। उसके जो ओपनिंग बैटर्स हैं, वॉर्नर जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और ट्रेविस हेड के आने के बाद टीम में एक नया आत्मविश्वास, एक नई जमावट और एक नया रुख देखने को मिल रहा है। हेड कदमों का बहुत अच्छा इस्तेमाल करते हैं। वह एक निडर खिलाड़ी हैं और भारतीयों के खिलाफ भी वह अक्सर बहुत रन बनाते रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जो उन्होंने शतक लगाया और वॉर्नर के साथ जो ओपनिंग भागीदारी की, उसने ऑस्ट्रेलिया की जीत की राह सुगम कर दी। तो ऑस्ट्रेलिया अब सेमीफाइनल की राह पर बढ़ गया है। उसके न्यूजीलैंड के बराबर ही अंक हैं।

अब ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत और न्यूजीलैंड के साथ सेमीफाइनल की राह पर है। विश्व कप के मुकाबले बहुत ही दिलचस्प हो रहे हैं। आज जो मुकाबला होने वाला है न वो भारत और इंग्लैंड के बीच में है। अब इंग्लैंड यूं तो पिछले विश्व कप का विजेता रहा है। हम जानते हैं उनमें काफी क्वालिटी है, लेकिन इस बार विश्व कप में उनका प्रदर्शन बहुत ही मामूली रहा और लोगों के लिए ये बड़े आश्चर्य की बात रही। लोग कहते थे कि यह टीम बहुत ही चमकदार खेल खेल रहे हैं। बैजबॉल क्रिकेट की बहुप्रचारित बात दुनियाभर में फैल गई थी।



अंक तालिका का हाल

ऐसा कहा जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम किसी भी हालत में रनों की रफ्तार को कम नहीं रखते हैं, लेकिन भारत में आते ही यह टीम एकदम सुस्त पड़ गई। इंग्लैंड वाले पस्त पड़ गए और हमने देखा कि यह टीम सेमीफाइनल की राह से बिल्कुल बाहर हो गई है। हालांकि, फिर भी वह भारत का खेल बिगाड़ सकते हैं।

बड़ी-बड़ी टीमों का समीकरण वह बिगाड़ सकते हैं, क्योंकि इनकी टीम में क्वालिटी तो है। बड़े खिलाड़ी उनकी टीम में हैं। भारत और इंग्लैंड का जो आज मुकाबला होगा वो बहुत ही दिलचस्प मुकाबला होगा, क्योंकि इंग्लैंड एक ऐसी टीम है जो बेफिक्र है। उनको मालूम है कि वह बाहर हो गए हैं और दूसरी तरफ भारत हालांकि, अभी तक बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन क्या वह प्रदर्शन कायम रख पाएगा, ये देखने वाली बात होगी। तो आइए दिलचस्पी के साथ इस मैच पर भी नजर रखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed