फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadavs mother offers Chhath Puja prayers for Shreyas Iyers recovery video goes viral

Chhath Puja: 'उसकी तबियत ठीक नहीं है', सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर के लिए छठ पूजा की; वीडियो वायरल

Wed, 29 Oct 2025 08:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 29 Oct 2025 08:47 PM IST
सार

भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार है। फिलहाल वह सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए छठ पूजा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Suryakumar Yadavs mother offers Chhath Puja prayers for Shreyas Iyers recovery video goes viral
सूर्या की मां ने श्रेयस के लिए की पूजा - फोटो : ANI- x

विस्तार

भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में सुधार है। फिलहाल वह सिडनी के अस्पताल में भर्ती हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव की मां ने श्रेयस अय्यर के जल्द से जल्द ठीक होने के लिए छठ पूजा की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रेयस की हालत में सुधार
बीसीसीआई की तरफ से मंगलवार को जारी किए गए दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा गया, 'श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच (25 अक्तूबर) के दौरान पेट में जोरदार चोट लगी। इस ब्लंट इंजरी के कारण उनके स्प्लीन में कटाव हुआ, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) शुरू हो गई। टीम के चिकित्सा दल ने तुरंत स्थिति की पहचान कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया। वर्तमान में श्रेयस अय्यर की स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।'

बीसीसीआई ने आगे कहा, 'मंगलवार को दोबारा किए गए स्कैन में उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श में, उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। श्रेयस अब स्वस्थ होने की राह पर हैं।'
विज्ञापन

कैसे चोटिल हुए श्रेयस?
यह घटना तब हुई जब तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed