{"_id":"5fe7690db67fe4062f5de270","slug":"suryakumar-yadav-to-lead-mumbai-in-syed-mushtaq-ali-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यकुमार यादव को अहम जिम्मेदारी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे इस टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सूर्यकुमार यादव को अहम जिम्मेदारी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे इस टीम की कमान
Sat, 26 Dec 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 26 Dec 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में अहम जिम्मेदारी मिली है। वह मुबई टीम की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार को मुंबई क्रिकेट संघ ने अपने स्क्वॉड का एलान किया, जिसमें सूर्यकुमार यादव के अलावा आदित्य तारे, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड और ऑलराउंडर शिवम दुबे के नाम शामिल हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई धवल कुलकर्णी और तुषार देशपांडे के हाथों में होगी जबकि स्पिन गेंदबाजी का पूरा दारोमदार अथर्व अनकोलेकर और शम्स मुलानी पर होगा।
विज्ञापन
वहीं, संघ ने कहा है कि जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है, उन सभी को कोरोना वायरस के आरटी-पीसीआर टेस्ट से गुजरना होगा और 29 दिसंबर को वानखेड़े स्टेडियम में रिपोर्ट करे समय कोरोना के निगेटिव रिपोर्ट को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
मुंबई का पूरा स्क्वॉड:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, आकर्षित गोमेल, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, शिवम दूबे, शुभम रंजने, सुजीत नायक, साईराज पाटिल, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी, मिनाद मांजरेकर, प्रथमेश डाके,अथर्व अंकोलेकर, शशांक अत्तार्डे, शम्स मुलानी, हार्दिक तामोर, आकाश पारकर और सूफियान शेख।