फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav Shivam Dube shared a 130-run stand during Mumbai vs Services at Sayed Mushtaq Ali Trophy

SMAT: सूर्यकुमार और शिवम दुबे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में चमके, मुंबई की जीत में दिया योगदान

Tue, 03 Dec 2024 04:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 03 Dec 2024 04:15 PM IST
सार

टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सूर्यकुमार और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की जिससे मुंबई चार विकेट पर 192 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में सर्विसेस की टीम 19.3 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav Shivam Dube shared a 130-run stand during Mumbai vs Services at Sayed Mushtaq Ali Trophy
शिवम दुबे और सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में अपना दम दिखाया और सर्विसेस के खिलाफ मुंबई को मिली जीत में अहम योगदान दिया। मुंबई और सर्विसेस के बीच हैदराबाद में मुकाबला खेला गया था जिसमें सूर्यकुमार और शिवम ने चमक बिखेरी। टी20 विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सूर्यकुमार और शिवम ने चौथे विकेट के लिए 130 रनों की साझेदारी की जिससे मुंबई चार विकेट पर 192 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में सर्विसेस की टीम 19.3 ओवर में 153 रन पर ऑलआउट हो गई। 
विज्ञापन

पृथ्वी, श्रेयस और रहाणे का नहीं चला बल्ला
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने जल्द ही पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा दिया था जो खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर और अजिंक्य रहाणे भी प्रभावित नहीं कर सके और दोनों ने क्रमशः 20 तथा 22 रन बनाए। इसके बाद सूर्यकुमार और शिवम ने मुंबई की पारी को संभाला तथा लगातार बड़े शॉट लगाकर टीम को मुश्किल से उबारा। सूर्यकुमार ने 46 गेंदों पर सात चौके और चार छक्कों की मदद से 70 रन बनाए, जबकि शिवम 36 गेंदों पर दो चौकों और सात छक्कों के दम पर 71 रन बनाकर नाबाद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने वापसी पर बिखेरा जलवा 
सूर्यकुमार को मुंबई इंडियंस ने 16.35 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए हुई मेगा नीलामी से पहले शिवम को 12 करोड़ रुपये में टीम में बरकरार रखा था। सूर्यकुमार यादव परिवार में शादी के कारण दो सप्ताह के ब्रेक के बाद मैदान पर वापस आए थे। माना जा रहा है कि सूर्यकुमार टूर्नामेंट के शेष मैचों में खेलेंगे और 21 दिसंबर से शुरू हो रहे विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में भी शिरकत करेंगे। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार के बावजूद श्रेयस ने संभाली कमान 
सूर्यकुमार की वापसी के बावजूद श्रेयस ने मुंबई की कमान संभाली। समझा जाता है कि सूर्यकुमार को श्रेयस की कप्तानी करने से कोई दिक्कत नहीं थी और वह टीम के लिए किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने में सहज थे। सूर्यकुमार ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान संभाली थी और भारत ने चार मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। शिवम उस दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप ई में शामिल मुंबई ने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं और उसके दो मैच शेष हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे हैं जिसमें हार्दिक पांड्या, श्रेयस, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती और अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। सूर्यकुमार दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed