फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav scores third century in T20I leaves behind KL Rahul and Babar Azam

IND vs SL T20: सूर्यकुमार यादव ने बाबर आजम और लोकेश राहुल को पीछे छोड़ा, टी20 क्रिकेट में तीसरा शतक लगाया

Sat, 07 Jan 2023 09:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 07 Jan 2023 09:04 PM IST
सार

सूर्यकुमार यादव ने टी20 क्रिकेट में तीसरी बार भारत के लिए शतकीय पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने लोकेश राहुल और पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
Suryakumar Yadav scores third century in T20I leaves behind KL Rahul and Babar Azam
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार शतक लगाया। एक साल के अंदर उन्होंने तीसरी बार भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाया और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यह सूर्या का तीसरा शतक था। इस पारी के साथ ही उन्होंने भारत के लोकेश राहुल और पाकिस्तान के बाबर आजम सहित कई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में दो शतक लगा चुके हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव तीन बार यह कारनामा कर चुके हैं। 
विज्ञापन


अब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में सूर्यकुमार से आगे सिर्फ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित ने भारत के लिए टी20 में चार शतक लगाए हैं और अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन


मैक्सवेल और मुनरो के क्लब में शामिल हुए सूर्यकुमार
टी20 क्रिकेट में अपने तीसरे शतक के साथ सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल और न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो की बराबरी कर ली है। ये दोनों बल्लेबाज भी अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में तीन शतक लगा चुके हैं। चेक गणराज्य के दवीजी ने भी अपने देश के लिए टी20 में तीन शतक लगाए हैं, लेकिन वह एसोसिएट टीम का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
बल्लेबाज देश शतक
रोहित शर्मा भारत 4
सूर्यकुमार यादव भारत 3
ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 3
कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 3
एस दवीजी चेक गणराज्य 3


सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टी20 में पहला शतक जुलाई 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 55 गेंद में 117 रन की पारी खेली थी। इसके बाद नवंबर 2022 में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 111 रन बनाए। अब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 112 रन की पारी खेली।


इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। यह टी20 में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक है। भारत के लिए सबसे तेज टी20 शतक रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने 35 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed