{"_id":"6561d68cb00dddf94f01fa33","slug":"suryakumar-yadav-says-it-was-a-big-thing-when-pm-came-to-console-us-after-wc-final-loss-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"ODI WC: भारतीय कप्तान ने भी की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- विश्व कप में हार के बाद उनका सांत्वना देना बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ODI WC: भारतीय कप्तान ने भी की पीएम मोदी की तारीफ, कहा- विश्व कप में हार के बाद उनका सांत्वना देना बड़ी बात
Sat, 25 Nov 2023 04:42 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 25 Nov 2023 04:42 PM IST
सार
वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय प्रधानमंत्री ड्रेसिंग रूम में पहुंचे थे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की थी और उनका हौसला बढ़ाया था।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव ने पीएम मोदी की तारीफ की है
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टी20 से पहले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। सूर्यकुमार ने कहा कि वनडे विश्व कप फाइनल में टीम इंडिया की हार के बाद पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम में आए और सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। यह बड़ी बात थी। इसके लिए उन्होंने भारतीय पीएम का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि टीम अगले साल टी20 विश्व कप में इसी जज्बे के साथ खेलना जारी रखेगी।
भारत विश्व कप फाइनल में आस्ट्रेलिया से छह विकेट से हार गया, जिससे वनडे विश्व कप में उसका 12 साल बाद ट्राफी जीतने का सपना भी टूट गया। इस हार के बाद प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को सांत्वना देने के लिए टीम के ड्रेसिंग रूम पहुंचे थे।
सूर्यकुमार इस समय आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम की अगुआई कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद हम ड्रेसिंग रूम में बैठे थे और तभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ड्रेसिंग रूम में आ गये, उन्होंने हम सभी को प्रेरणादायी शब्द कहे। वह हर खिलाड़ी से मिले और हमसे आगे बढ़ने की बात की जैसा कि खेल में होता है और हमें आगे बढ़ना ही होगा। हमें इस हार को भुलाने में कुछ समय लगेगा लेकिन उनका पांच-छह मिनट तक सभी से प्रेरक शब्द कहना और हमसे मुलाकात करना बड़ी चीज है क्योंकि वह देश के प्रधानमंत्री हैं। हमने उनकी बातें ध्यान से सुनीं, उनके साथ समय बिताया और हम उनके सुझावों का अनुकरण करने का प्रयास करेंगे।’’
विज्ञापन
भारत के पास अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में आईसीसी ट्राफी हासिल करने का मौका होगा। इसे लेकर सूर्यकुमार ने कहा ‘‘हम अगाामी टूर्नामेंट में अच्छा करने की कोशिश करेंगे और अगले साल आईसीसी टूर्नामेंट भी है तो हम इसी जज्बे के साथ खेलेंगे और इसे जीतने की कोशिश करेंगे। ’’
फैंस का आभार जताते हुए सूर्यकुमार ने कहा ‘‘विश्व कप खत्म हुए महज चार पांच दिन हुए हैं और हम सभी निराश हैं। लेकिन भारत में और दुनिया भर में हमारे खेल प्रेमियों के समर्थन को देखना शानदार था। आखिर में यह एक खेल ही है जो हमें काफी चीजें सिखाता है। मैं बस यही कहूंगा कि हमारा समर्थन करते रहें।’’