फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Suryakumar Yadav's hilarious response to handling India vs Pakistan match noise ahead of Asia Cup match

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के शोर से इस तरह पार पाते हैं SKY, मुकाबले के लिए समर्थन की उम्मीद जताई

Sat, 20 Sep 2025 02:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 20 Sep 2025 02:40 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस के बीच हमेशा की उत्साह रहता है, लेकिन पिछले मैच में इस उत्साह में कमी दिखी थी और स्टेडियम पर भी उम्मीद के अनुरूप भीड़ नजर नहीं आई थी।

विज्ञापन
Suryakumar Yadav's hilarious response to handling India vs Pakistan match noise ahead of Asia Cup match
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि किस तरह वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच के शोर से पार पाते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में एशिया कप के सुपर चार चरण का मुकाबला होना है। दोनों टीमों की भिड़ंत ऐसे समय हो रही है जब पिछले मैच में भारतीय खिलाड़ियों ने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के सदस्यों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। 
विज्ञापन

पिछले मैच में उत्साह की दिखी थी कमी
भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर फैंस के बीच हमेशा की उत्साह रहता है, लेकिन पिछले मैच में इस उत्साह में कमी दिखी थी और स्टेडियम पर भी उम्मीद के अनुरूप भीड़ नजर नहीं आई थी। सूर्यकुमार ने इस महत्वपूर्ण मैच से पहले पत्रकारों से बात की और इसका दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि वह पाकिस्तान के साथ मैच को लेकर बाहर चल रहे शोर से कैसे पार पाते हैं? इस पर सूर्यकुमार ने कहा, अपने कमरे को बंद करता हूं, फोन बंद कर देता हूं और सो जाता हूं। मेरे ख्याल से यही सबसे अच्छा तरीका है। हालांकि, यह कहना आसान है, लेकिन कई बार ये मुश्किल हो जाता है क्योंकि आपको दोस्तों से भी मिलना होता और बाहर भी जाना रहता है इसलिए ये मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार बोले- मैच का आनंद लें प्रशंसक
भारत और पाकिस्तान के बीच जब पिछले रविवार को ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जाना था तो इसका काफी विरोध हुआ था और मैच का बहिष्कार करने की अपील भी की गई थी। हालांकि, सूर्यकुमार को यकीन है कि सुपर चार चरण के मैच के लिए भारी समर्थन मिलेगा। भारतीय कप्तान ने कहा, जैसे देश हर मैच में समर्थन करता है, वैसे ही वे इस मैच में भी सहयोग देंगे। चूंकि मैच रविवार को है तो मुझे लगता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मैच देखने के लिए आएंगे। मैं बस यही कहूंगा कि आराम से बैठें और मुकाबले का आनंद लें। जब हम मैदान पर उतरेंगे तो अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। मैं उसी ऊर्जा के साथ खेलेंगे।
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ मैच की तैयारियों पर सूर्यकुमार ने कहा, मुझे नहीं पता कि आप लोग किस प्रतिद्वंद्विता की बात कर रहे हैं। जब मैं मैदान पर जाता हूं और स्टेडियम पूरा भरा रहता है तो मैं खिलाड़ियों से यही कहता कि यह समय मनोरंजन का है, कई लोग मैच देखने आए हैं इसलिए आपको सभी का मनोरंजन करना होगा। चलिए अच्छी ब्रांड का क्रिकेट खेलते हैं। मेरे अनुसार, हम इसे लेकर ज्यादा नहीं सोचते हैं। हमने तीन मैच खेले हैं और तीनों का आनंद लिया है, इसलिए मुझे लगता है कि प्रत्येक मैच नई चुनौती लेकर आता है। अच्छा लगता है जब हम जीतते हैं और इससे कुछ सीखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed